लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने उत्तर कोरिया के लिए विशेष दूत की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: May 22, 2021 08:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष मून जेइ-इन से पहली वार्ता के बाद उत्तर कोरिया के लिए विशेष दूत की नियुक्ति की घोषणा की।

बाइडन ने यहां आए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राजनयिक और नीति मामलों के गहन जानकार सुंग किम उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत होंगे।’’

बाइडन ने पत्रकारों को बताया कि उनके प्रशासन द्वारा उत्तर कोरिया की समीक्षा किए जाने के दौरान उनकी टीम ने राष्ट्रपति मून की टीम से गहन विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों ही स्थिति से बहुत चिंतित हैं। दोनों देश व्यावहारिक कदम उठाने के लिए उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक वार्ता चाहते हैं जिससे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने की राह में तनाव कम होगा। आज मैं राष्ट्रपति मून को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अमेरिका अपनी रणनीति और रुख पर कोरिया गणराज्य के साथ करीबी परामर्श करता रहेगा।’’

राष्ट्रपति मून ने कहा कि दोनों देशों के लिए सबसे बड़ा काम कोरिया प्रायद्वीप को पूरी तरह परमाणु मुक्त बनाना और स्थायी रूप से शांति स्थापित करना है।

उन्होंने उत्तर कोरिया नीति के लिए विशेष प्रतिनिधि के तौर पर राजदूत सुंग किम की नियुक्ति के बाइडन के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कूटनीति और उत्तर कोरिया के साथ संवाद के लिए तैयार रहने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को दिखाता है। मुझे अब और अधिक उम्मीद हैं क्योंकि कोरियाई प्रायद्वीप के मुद्दों में विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्ति को नियुक्त किया गया है।’’

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने और बाइडन ने दोनों कोरियाई देशों के बीच प्रतिबद्धताओं पर आधारित संवादों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने अंतर-कोरियाई वार्ता और सहयोग का समर्थन भी किया। अमेरिका के करीबी सहयोग से हम अंतर-कोरियाई संबंधों में प्रगति पर काम करेंगे।’’

एक सवाल के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका लक्ष्य कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण का ही है।

अमेरिका में पिछले चार प्रशासनों द्वारा इस लक्ष्य को हासिल न कर पाने पर बाइडन ने कहा कि यह मुश्किल काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'