बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की

By भाषा | Published: November 24, 2020 01:24 AM2020-11-24T01:24:57+5:302020-11-24T01:24:57+5:30

Biden announced the National Security Team | बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की

बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की

वॉशिंगटन, 23 नवंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं और ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा।

बाइडन चाहते हैं कि एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मायोरकस को गृह मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया जाए। हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी।

बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे।

जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Biden announced the National Security Team

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे