लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन क्यूबा पर लगे प्रतिबंधों पर फिर विचार करे : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:21 IST

Open in App

हवाना, 12 फरवरी (एपी) क्यूबा के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका की नई सरकार को पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा द्वीपीय देश पर लगाए प्रतिबंधों पर एक बार फिर विचार करना चाहिए।

क्यूबा के विदेश मंत्रालय में अमेरिकी मामलों की उप निदेशक जोहाना टबलाडा ने कहा कि अमेरिका की नई सरकार को पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य एवं अन्य मुद्दों को लेकर बढ़े तनाव के बाद द्वीप पर लगाए प्रतिबंधों पर गौर करना चाहिए।

गौरतलब है कि 2016 के अंत और मई 2018 के बीच, हवाना में कई अमेरिकी और कनाडाई राजनयिकों ने अज्ञात कारणों से स्वास्थ्य समस्याएं होने की शिकायत की थी। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इस पर कहा था कि इसमें क्यूबा का हाथ हो सकता है या राजनयिकों पर कथित हमलों की वह अनुमति दिया हो। क्यूबा ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।

इन रिपोर्ट के आधार पर ही ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर प्रतिबंध लगाए थे।

गैर-लाभकारी संगठन ‘नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव’ ने बुधवार को विदेश मंत्रालय के आकलन वाले इन गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। यह रिपोर्ट 2018 में पूरी हो गई थी, लेकिन इसमें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां क्यों हुईं, इसका कोई विशिष्ट निष्कर्ष नहीं है।

इसके बाद क्यूबा सरकार ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि असल में राजनियकों पर कोई हमले हुए ही नहीं।

टबलाडा ने कहा, ‘‘ अगर कोई हमले हुए ही नहीं, तो हवाना में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद नहीं होना चाहिए था, क्यूबा और फ्लोरिडा में रहने वाले परिवारों को अपने प्रियजन से मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए था, द्विपक्षीय संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए थे।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में क्यूबा पर प्रतिबंधों में ढील देकर और कुछ प्रतिबंध हटाते हुए संबंध बेहतर किए थे, लेकिन ट्रंप ने बाद में उनकी कई नीतियां बदल दी थीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी क्यूबा के साथ बेहतर करने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला