लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने यमन विद्रोहियों पर लगे कुछ प्रतिबंध हटाए

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाए गए आतंकवाद संबंधित प्रतिबंधों में से कुछ को सोमवार को निलंबित कर दिया। पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में ये प्रतिबंध लगाए थे।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि वह हूती से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन में छूट देगा। दरअसल पोम्पिओ ने 10 जनवरी को इस समूह को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ करार दिया था।

मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह छूट 26 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। कार्यालय ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के मालिकाना हक वाले लेन-देन की जनरल लाइसेंस की घोषणा की है।

राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले 19 जनवरी को पोम्पिओ द्वारा लगाया गया प्रतिबंध प्रभावी हुआ था। संयुक्त राष्ट्र और कई राहत संगठनों ने इस कदम की निंदा की थी।

आलोचकों का कहना था कि पहले से ही मानवीय संकट का सामना कर रहे यमन में इस प्रतिबंध की वजह से स्थिति और बिगड़ जाएगी। वित्त मंत्रालय के इस लाइसेंस से इस संगठन को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने का पोम्पिओ का फैसला निरस्त नहीं हुआ है। यह लाइसेंस हूती समूह के खास सदस्यों पर लागू होता है जिनपर पहले से कुछ प्रतिबंध लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी