लाइव न्यूज़ :

बेलारूस ने पत्रकार संगठनों को बंद किया, कार्रवाई जारी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:56 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), 28 अगस्त (एपी) बेलारूस ने असंतुष्टों के खिलाफ एक साल से जारी कार्रवाई को लेकर मीडिया में आने वाली खबरों को दबाने के अपने प्रयासों के तहत देश के सबसे बड़े स्वतंत्र पत्रकार संगठन को बंद करने का आदेश दिया है। देश के उच्चतम न्यायालय ने ‘बेलारूसियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (बीएजे) को खत्म करने का शुक्रवार को आदेश दिया। इससे पहले प्रशासन करीब 30 पत्रकारों को जेल में बंद कर चुका है, समाचार पत्रों के कार्यालयों पर छापे मारे गए हैं, बड़े स्वतंत्र मीडिया संगठनों की वेबसाइट बाधित की गई हैं और नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता स्वेतलाना एलेक्सीविच के नेतृत्व वाले ‘पेन सेंटर’ लेखक संगठन को बंद कर दिया है। अगस्त 2020 में आधिकारिक, किंतु विवादित परिणामों के अनुसार सत्तावादी राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको को छठे कार्यकाल के लिए विजेता घोषित किया गया। राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, जिसके बाद बेलारूस ने विदेशी समाचार संगठनों की मान्यता रद्द कर दी थी। बीएजे के खिलाफ आदेश का औपचारिक कारण यह था कि उसकी छह शाखाओं में से दो ने अपने पट्टे के अनुबंध कथित तौर पर समाप्त कर दिए थे। संगठन ने इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन वह इस बात को साबित करने के लिए दस्तावेज मुहैया नहीं करा सका, क्योंकि जुलाई में छापेमारी और उपकरणों की जब्ती के बाद संगठन के कार्यालय को सील कर दिया गया था। बीएजे के प्रमुख आंद्रेई बास्तुनेत्स ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘अदालतों के फैसले की परवाह किए बिना हम अपना काम करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल