लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: बीएनपी के इफ्तार पार्टी में करीब 20 हिन्दू नेताओं और कार्यकर्ताओं को परोसे गए गोमांस, प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी

By आजाद खान | Updated: May 1, 2022 12:09 IST

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सिलहट यूनिट के तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में बुलाए गए हिन्दू पत्रकारों को भी गोमांस परोसा गया था। इस घटना से हिन्दू नेता और कार्यकर्ता बहुत नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में एक इफ्तार पार्टी के दौरान हिन्दुओं को गोमांस परोसने की खबर सामने आई है। इस पर पार्टी में बुलाए जाने वाले हिन्दुओं ने खूब हंगामा किया है। इससे जुड़े कई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

ढाका:बांग्लादेश के सिलहट में इफ्तार पार्टी के दौरान हिन्दुओं को गोमांस परोसने का मामला सामने आया है। यह इफ्तार पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था। आम तौर पर जब किसी इफ्तार पार्टी में गैर मुस्लिम को बुलाया जाता है तो उनके लिए विशेष इन्तजाम किए जाते हैं। लेकिन बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के इस इफ्तार पार्टी में ऐसा नहीं देखा गया है। खबरों के अनुसार, न केवल हिन्दू नेताओं को बल्कि हिन्दू पत्रकारों को भी इफ्तार पार्टी में बीफ परोसा गया है। इस पार्टी में मौजूद लोगों ने बताया कि इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह थी कि इस इफ्तार पार्टी के मेन्यू में बीफ के अलावा और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा भी हुआ था। 

क्या है पूरा मामला

बांग्लादेश में राष्ट्रीय दैनिकों की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सिलहट यूनिट ने यह इफ्तार पार्टी को आयोजित किया था जिसमें करीब 20 हिन्दू पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। बताया जाता है कि इस इफ्तार पार्टी में हिन्दू पत्रकारों को भी गोमांस परोसा गया था। वहीं इस घटना से नाराज होकर इफ्तार पार्टी में बुलाए जाने वाले बीएनपी के स्थानीय हिंदू नेता ने इसकी खूब निंदा की और फेसबुक पर लिखते हुए कहा कि 20 हिंदुओं को मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं को उपवास तोड़ते हुए देखना पड़ा। 

नेताओं ने माना सही नहीं हुआ है लेकिन कोई माफी नहीं मांगी

वहीं इस घटना पर बोलते हुए बीएनपी के छात्र संगठन के एक स्थानीय नेता कनक कांति दास ने इसे एक तमाशा बताया और कहा कि आपने इफ्तारी का आनंद लिया और हम हिंदू बस देखते ही रह गए। आपको बता दें कि बाद में पार्टी के नेताओं ने इस बात को माना कि ये सही नहीं हुआ है और उन लोगों ने इस घटना के लिए कोई माफी भी नहीं मांगी है। वहीं जब यह मामले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आम यूजर ने पार्टी के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया और इससे पार्टी के पुराने रिकॉर्ड पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

टॅग्स :बांग्लादेशबीफसोशल मीडियाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो