लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल ब्लास्ट की रिपोर्टिंग कर घर लौट रहे BBC के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 1, 2018 00:05 IST

BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) के पत्रकार अहमद शाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Open in App

काबुल, अफगानिस्तान, 30 अप्रैल। BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) के रिपोर्टर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सोमवार की है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक बीबीसी के इस पत्रकार का नाम अहमद शाह है। 

अहमद शाह, काबुल में हुए बम धमाके में मारे गए 25 लोगों की मौत की रिपोर्टिंग कर घर लौट रहे थे, लेकिन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रास्तें में गोली मार दी। 

स्थानिय समाचार टोलो न्यूज के मुताबिक, अहमद शाह ने एक साल पहले ही बीबीसी अफगानिस्तान के साथ काम करना शुरू किया था। वह काफी सक्रिय रूप से रिपोर्ट कवर कर रहे थे। 

बीते दिनों अफगानिस्तान के शाह दरक में हुए बम धमाके में मारे गए 9 पत्रकारों की मौत के बाद अब अज्ञात हमलावरों द्वारा पत्रकार अहमद शाह की हत्या ने अफगानिस्तान में पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि इससे पहले बीती 25 अप्रैल को काबुल समाचार के पत्रकार अब्दुल मनन अरघंद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अफगानिस्तान में दो बम धमाकों में 8 पत्रकारों समेंत 25 की मौत

बता दें कि सोमवार (30 अप्रैल) को कुछ देर में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में 8 पत्रकारों समेत कम से कम 25 लोगों की मौत होने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने काबुल धमाके की जिम्मेदारी ली है जिसमें एफपी के मुख्य फोटाग्राफर शाह मिराई समेत आठ पत्रकारों की मौत हो गई है। 

हांलाकि कांधार में हुए दूसरे बम धमाके अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगान मीडिया के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार एक आतंकवादी ने सुबह आठ बजे पुलिस जिला 9 में शशडराक इलाके में पहला विस्फोट किया। इस इलाके पर अफगानिस्तान खुफिया सेवा, रक्षा मंत्रालय, नाटो के कार्यालय और कई विदेशी दूतावास भी स्थित हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH