लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन का राज खत्म, 400 साल बाद मिली इस देश को 'आजादी', आधी रात से जश्न में डूबे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2021 14:26 IST

कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस को गणतंत्र देश घोषित कर दिया गया है। इस खास मौके पर बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

Open in App

ब्रिजटाउन: कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस अब एक गणतंत्र देश बन गया है। बारबाडोस को सोमवार आधी रात को गणतंत्र घोषित किया गया। इसी के साथ यहां महारानी एलिजाबेथ-II का शासन खत्म हो गया। इस मौके पर विशेष समारोह आयोजित हुआ जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेता शामिल हुए। 

महारानी के शासन के खत्म होने के साथ ही डेम सांद्रा मसोन ने यहां के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस कैरेबियाई द्वीप पर पहली बार करीब 400 साल पहले एक ब्रिटिश शिप पहुंची थी। इसके बाद से ही यहां अग्रेजों का शासन था। 

बारबाडोस को आजादी 1966 में मिल गई थी लेकिन वह पूरी तरह से गणतंत्र नहीं हुआ था। ज्यादातर शासन व्यवस्थाएं अभी तक ब्रिटेन के हिसाब से ही चल रही थीं। हाल के वर्षों में बारबाडोस में पूर्ण गणतंत्र घोषित किए जाने की मांग काफी तेज हो गई थी।

21 बंदूकों की सलामी और राष्ट्रगान

बारबाडोस में सोमवार रात के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। आधी रात होते ही 21 बंदूकों की सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान राजधानी के 'हीरोज स्कावयर' पर हजारों लोग मौजूद थे।

समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी। बारबाडोस के आधिकारिक तौर पर गणतंत्र बनने के साथ ही रात में जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूरे द्वीप में बड़े-बड़े स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग इस ऐतिहासिक घटना को लाइव देख सकें।

इस दौरान कई स्थानीय कलाकारों के साथ एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसे ऑनलाइन भी प्रसारित किया गया, जिससे अमेरिका, कनाडा और उसके बाहर रहने वाले बोरबाडोस के नागरिकों ने उत्साह में मैसेज पोस्ट किये। 

बारबाडोस की आबादी करीब 3 लाख है और ये जगह पर्यटन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कैरेबियाई द्वीपों में इसे बेहद समृद्ध माना जाता है। इससे पहले गयाना, डोमनिका, त्रिनिदाद और टोबैगो खुद को अलग गणतंत्र घोषित कर चुके हैं। 

टॅग्स :ब्रिटेनQueen Elizabeth IIइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा