लाइव न्यूज़ :

ईशनिंदा को लेकर सुरक्षाकर्मी ने बैंक प्रबंधक की हत्या की

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:33 IST

Open in App

लाहौर, पांच नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान के एक वरिष्ठ प्रबंधक की बैंक के सुरक्षाकर्मी ने "ईशनिंदा" के आरोप में हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर खुशब में बैंक के प्रबंधक मलिक इमरान हनीफ को बैंक के सुरक्षा गार्ड अहमद नवाज़ ने बुधवार सुबह गोली मार दी थी। नवाज सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी है।

पीड़ित के परिवार ने कहा कि यह ज़ाती दुश्मनी के तहत की गयी हत्या है और आरोपी ने अपने को बचाने के लिए इसे ईशनिंदा का मुद्दा बनाया है।

पुलिस के अनुसार हनीफ को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तारिक विलायत के अनुसार नवाज ने दावा किया कि उसने ईशनिंदा को लेकर हनीफ पर गोलियां चलाई थी।

उन्होंने कहा कि यह दावा अभी सत्यापित नहीं किया जा सकता है। पुलिस मृतक के परिवार के बयान सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच कर रही है।

हनीफ के परिवार ने कहा कि नवाज को कुछ महीने पहले निकाल दिया गया था लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया था। नवाज को अपनी बर्खास्तगी को लेकर हनीफ से ज़ाती दुश्मनी थी और दोनों के बीच हाल ही में गर्मागम बहस भी हुयी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात