लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की प्रमुख अभिनेत्री को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:22 IST

Open in App

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, चार अगस्त बांग्लादेश के अपराध व आतंकवाद रोधी बल आरएबी ने ''विशिष्ट आरोपों के आधार पर'' बुधवार को देश की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री परी मोनी के घर पर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में ले लिया ।

मोनी (28) के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं। प्रारंभ में उन्होंने दावा किया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर हमला किया है। इस आधार पर उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के एक बड़े दस्ते ने ढाका के पास उस भवन को घेर लिया ,जहां उनका घर है।

आरएबी के प्रवक्ता मेजर रईसुल आजम ने पत्रकारों को बताया, ''हमारे पास उनके खिलाफ विशिष्ट आरोप हैं, लेकिन हम अपनी कार्रवाई के बारे में बाद में बताएंगे।''

अभिनेत्री को हिरासत में लिये जाने के दौरान सैंकड़ों लोग वहां जमा हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि मोनी ने अनैतिक गतिविधियों के जरिये अकूत संपत्ति जमा की है।

लाइव टीवी फुटेज में उनके बहुमंजिला घर की पूरी शेल्फ शराब और अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों से भरी हुई दिखाई दे रही थी।

इससे पहले, अभिनेत्री ने 14 जून को ढाका के एक व्यवसायी पर बलात्कार और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था।

उन्होंने "अपराधियों" को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप की मांग की थी।

पुलिस ने उनके आरोपों पर व्यवसायी, पूर्व फुटबॉलर और छात्र नेता नसीरुद्दीन महमूद और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। 18 दिनों की कैद के बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब