लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में चुनाव से पहले बड़ा हादसा; ट्रेन में आग लगने से 5 लोगों की मौत, कई घायल

By अंजली चौहान | Updated: January 6, 2024 06:55 IST

यह घटना राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में बेनापोल एक्सप्रेस पर हुई। यह बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुआ है, जो विपक्ष के बहिष्कार के कारण अशांति से घिर गया है।

Open in App

ढाका: बांग्लादेश में एक यात्री ट्रेन में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बांग्लादेश में चुनाव के ठीक दो दिन पहले हुआ है ऐसे में पुलिस को संदेह है कि यह चुनाव से पहले अशांति फैलाने के लिए किया गया है। 

बांग्लादेशी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात को घटी है। यह घटना राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में बेनापोल एक्सप्रेस पर हुई। 

पुलिस प्रमुख अनवर हुसैन ने कहा कि हमें संदेह है कि आग की घटना तोड़फोड़ की कार्रवाई थी।

दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटी

अग्निशमन सेवा अधिकारी रकजीबुल हसन ने कहा कि पश्चिमी शहर जेसोर से राजधानी ढाका आ रही बेनापोल एक्सप्रेस के कम से कम चार डिब्बों में आग लग गई। पुलिस कमांडर खंडकेर अल मोईन ने संवाददाताओं से कहा, "हमने पांच शव बरामद किए हैं।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मेगासिटी के मुख्य रेल टर्मिनल के पास ढाका के पुराने हिस्से में गोपीबाग में ट्रेन में आग लग गई। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, ट्रेन में कुछ लोग भारतीय भी थे। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बता दें कि पिछले महीने पुलिस और सरकार ने एक और ट्रेन में आग लगने के लिए विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को दोषी ठहराया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। बीएनपी ने उस घटना में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों पर सरकारी कार्रवाई के बहाने इसे गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था।

बांग्लादेश में रविवार को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान होगा लेकिन बीएनपी और दर्जनों अन्य दलों ने इसे "दिखावटी" वोट बताते हुए इसका बहिष्कार किया है।

टॅग्स :बांग्लादेशरेल हादसाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा