लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश मौसम कार्यालय ने चक्रवाती तूफान ‘यास’ के प्रभाव के बारे में चेताया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:04 IST

Open in App

ढाका, 26 मई बांग्लादेश मौसम कार्यालय ने बुधवार को भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ के प्रभाव को लेकर चेतावनी दी है।

बांग्लादेश अभी इस तूफान के प्रभाव से बचा हुआ है। भारत में मंगलवार की शाम चक्रवात ‘यास’ भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया था। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

बांग्लादेश मौसम कार्यालय ने एक बुलेटिन में कहा कि इस तूफान के प्रभाव से बांग्लादेश में (तटरेखीय) जिलों में निचले इलाकों में तीन से चार फुट ऊंचाई तक पानी भरने की आशंका है।

बुधवार को जारी बुलेटिन में दक्षिणी छत्रग्राम, कॉक्स बाजार, मोंगला और पायरा बंदरगाहों, उनके आसपास के क्षेत्रों और द्वीपों के लिए स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या को तीन से दो कर दिया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि खुलना, सतखीरा, बगेरघाट, झलकाठी, पिरोजपुर, बरगुना, पटुआखली, भोला, लक्ष्मीपुर, फेनी, चांदपुर और चट्टोग्राम जिले इसकी चेतावनी के दायरे में आएंगे।

इस बीच, आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री डॉ इनामुर रहमान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हालांकि बांग्लादेश के तटीय इलाकें अभी ‘‘यास’’ की चपेट में नहीं आये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर