लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: आठ छात्राओं से बलात्कार के आरोप में मदरसे का अध्यापक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2019 15:37 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को जब वह दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था तो लड़की के चीखने चिल्लाने से लोगों को इसकी भनक लग गई। इस लड़की की मां घरेलू सहायिका का काम करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्राओं को अपने कमरे में बुलाता था और उनसे हाथ पैरों की मालिश करने के लिए कहता था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने बताया कि वह संस्थान में पढ़ने वाली 35 छात्राओं में से आठ के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

बांग्लादेश के उत्तरी इलाके में बने मदरसे के एक अध्यापक को वहां पढ़ने वाली आठ छात्राओं से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब्दुल खायेर बेलाली (33) नाम के अध्यापक ने एक साल पहले नेत्रोकोना जिले में बने मा हवा कौमी बालिका मदरसा में नौकरी शुरू की। उसे बलात्कार के प्रयास के एक मामले में पकड़ा गया और उसने बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बेलाली पास की मस्जिद में मौलवी भी है और स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंपने से पहले उसकी जमकर पिटाई की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को जब वह दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था तो लड़की के चीखने चिल्लाने से लोगों को इसकी भनक लग गई। इस लड़की की मां घरेलू सहायिका का काम करती हैं। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने बताया कि वह संस्थान में पढ़ने वाली 35 छात्राओं में से आठ के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इन बच्चियों की उम्र आठ से 11 साल के बीच है।

नेत्रोखोना के पुलिस अधीक्षक एस. मियां ने बताया कि वह छात्राओं को अपने कमरे में बुलाता था और उनसे हाथ पैरों की मालिश करने के लिए कहता था । फिर वह उनके साथ बलात्कार करता था। घटना के सामने आने के बाद इलाके में रोष फैल गया और सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गए। वे आरोपी को कठोरतम दंड देने की मांग कर रहे थे। 

टॅग्स :बांग्लादेशरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट