लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशः फैक्टरी में आग में 52 लोगों की मौत के मामले में मालिक सहित आठ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:30 IST

Open in App

ढाका, 10 जुलाई बांग्लादेश पुलिस ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई में आग लगने की घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत होने के सिलसिले में शनिवार को फैक्टरी के मालिक और उसके बेटों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित नारायणगंज की एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गयी। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की इस घटना में 52 लोगों की मौत हुई है।

फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर एक ही दरवाजा था और उसके बंद होने के कारण वहां फंसे 49 कामगारों की मौत हो गई। वहीं, छह मंजिला इमारत से कूदने के कारण तीन अन्य कामगारों की मौत हो गई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने कहा कि सजीब ग्रुप और उसकी अनुषंगी कंपनी हाशीम फूड लिमिटेड के मालिकों, कई निदेशकों और प्रबंधकों सहित कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मंत्री ने चेतावनी दी, ‘‘घटना में कोई लापरवाही पाये जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’

रुपगंज के पुलिस निरीक्षक हुमायूं कबीर मुल्ला के अनुसार, आग लगने की इस घटना के संबंध में पुलिस ने हाशीम और अन्य लोगों से पूछताछ के लिए 10 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की है।

गृहमंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है। इस समिति के अलावा अन्य कई एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने भी घटना को लेकर जांच शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब