लाइव न्यूज़ :

शिप ब्रेकिंग यार्ड पर खतरनाक रसायन लदा जहाज पहुंचने की जांच करेगी बलूचिस्तान सरकार

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:26 IST

Open in App

कराची, 27 मई पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने इंटरपोल की चेतावनी के बावजूद संदिग्ध रूप से खतरनाक रसायन से लदे जहाज को शिप ब्रेकिंग यार्ड में लंगर डालने की अनुमति देने की जांच शुरू कर दी है।

बलूचिस्तान सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के एक नागरिक द्वारा जहाज को काटने के लिए गदानी शिप ब्रेकिंग यार्ड लाया गया था। व्यक्ति ने मुंबई के अपने एजेंट के माध्यम से यह जहाज खरीदा था।

बलूचिस्तान के पर्यावरण विभाग के उपनिदेशक इमरान सईद काकर ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि इंटरपोल की चेतावनी के बावजूद कि जहाज पर खतरनाक रसायन और सामग्री लदी हुयी है, उसे गदानी यार्ड में लंगर डालने की अनुमति कैसे दी गयी।

काकर ने कहा कि जहाज को पहले बांग्लादेश और फिर भारत लाया गया था। लेकिन दोनों ही देशों के प्राधिकार ने उस पर लदे पारा मिश्रित रसायन के कारण उसे शिप ब्रेकिंग यार्ड में काटने की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने जहां जहाज ने लंगर डाला था, यार्ड के उस हिस्से को सील कर दिया है और उस पर लदे रसायन में जानलेवा तत्वों की मौजूदगी की जांच के लिए उसके नमूनों को कराची के तीन निजी लैब को भेजा है।

काकर ने कहा कि अभी तक यह रहस्य बना हुआ है कि इंटरपोल द्वारा पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ सूचना साझा किए जाने के बावजूद जहाज यार्ड तक कैसे पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'