लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लोगों को ले जा रहे विमान में बच्ची का जन्म

By भाषा | Updated: August 26, 2021 10:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान से लोगों को ले जा रहे सी-17 सैन्य विमान में सवार यात्रियों के चेहरों पर उस वक्त मुस्कान आ गयी जब उड़ान के दौरान ही एक अफगान बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम विमान के कॉल संकेत के नाम पर ‘रीच’ रख दिया है। विमान संख्या के साथ कॉल संकेत हवाई यातायात कर्मियों तथा रेडियो वॉयस संचार के लिए विमान की पहचान होता है। अमेरिकी यूरोपीय कमान के प्रमुख ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अधिकारियों ने बच्ची की मां और पिता से बात की।जनरल टोड वोल्टर्स ने बताया कि माता-पिता ने उसका नाम रीच रखा है क्योंकि विमान का कॉल संकेत रीच 828 है। उसका जन्म शनिवार को हुआ और 86वें चिकित्सा समूह के सदस्यों ने प्रसव में मदद की। इस विमान ने काबुल से जर्मनी के रमस्टीन वायु सेना अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।यूरोपीय कमान ने बताया कि बच्ची की मां को उड़ान के दौरान प्रसव पीड़ा हुई और निम्न रक्त चाप के कारण उसकी हालत बिगड़ गयी। विमान में हवा का दबाव बढ़ाने के लिए पायलट विमान को ऊंचाई पर ले गया जिससे मां की हालत स्थिर हुई। सेना के चिकित्सा कर्मियों ने विमान में प्रसव कराया। वोल्टर्स ने बताया कि बच्ची और परिवार दोनों ठीक हैं। जर्मनी में अमेरिका के सैन्य अस्पताल में पिछले हफ्ते अफगानिस्तान से लायी गयी दो अन्य महिलाओं ने भी बच्चों को जन्म दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा