लाइव न्यूज़ :

यूएनएससी सदस्यों ने कहा, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करना बड़ी उपलब्धि

By भाषा | Updated: May 21, 2019 14:30 IST

सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रस्ताव पर से चीन की ओर से तकनीकी रोक हटाए जाने के बाद अजहर को एक मई को काली सूची में डाल दिया था। इसे भारत की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के प्रतिनिधि याओ शाओजुन ने कहा कि 1267 प्रतिबंध समिति संयुक्त राष्ट्र एवं उसकी सुरक्षा परिषद के आतंकवाद को रोकने के लिए प्रतिबंध तंत्र की महत्ता को रेखांकित करती है। संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी के राजदूत क्रिस्टोफ हेस्गेन ने भी कहा, ‘‘यह अच्छा संकेत है, यह इस समिति के कार्य के लिए अच्छा संकेत है कि हम मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर पाए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने वालों, उनके आयोजकों एवं प्रायोजकों को जिम्मेदार ठहराने की दिशा में ‘‘बड़ी उपलब्धि’’करार दिया।

सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रस्ताव पर से चीन की ओर से तकनीकी रोक हटाए जाने के बाद अजहर को एक मई को काली सूची में डाल दिया था। इसे भारत की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के कार्यवाहक स्थायी प्रतिनिधि जोनाथन कोहेन ने परिषद के सहायक निकायों के अध्यक्षों की मंगलवार को यहां अर्द्धवार्षिक बैठक में इस बात पर खुशी जताई कि 1267 समिति ने अजहर और अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में सक्रिय खतरनाक आईएसआईएस के संबंधित संगठन आईएसआईएल-के को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के लिए नामित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सूची में अजहर का नाम शामिल किया जाना दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवादियों को उनकी करतूतों के लिए जिम्मेदार ठहरा सकता है और वह उन्हें जिम्मेदार ठहराएगा।’’ उन्होंने कहा कि आईएसआईएस-के को सूची में डाला जाना समिति की यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दिखाता है कि आईएसआईएस के जुड़े संगठन, खत्म होते आईएसआईएस की जगह नहीं ले पाएं।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी के राजदूत क्रिस्टोफ हेस्गेन ने भी कहा, ‘‘यह अच्छा संकेत है, यह इस समिति के कार्य के लिए अच्छा संकेत है कि हम मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर पाए। यह कुछ के लिए मुश्किल था लेकिन मेरी नजर में यह महत्वपूर्ण है कि हम बाधाओं से पार पाने में सफल रहे।’’

संयुक्त राष्ट्र में पोलैंड की स्थायी प्रतिनिधि जोआना व्रोनेका ने भी अजहर का नाम लिए बगैर कहा कि ‘‘मैं जम्मू कश्मीर में घातक आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को’’ वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में सुरक्षा परिषद सदस्य देशों की उपलब्धियों को ’’रेखांकित करना चाहती हूं’’।

चीन के प्रतिनिधि याओ शाओजुन ने कहा कि 1267 प्रतिबंध समिति संयुक्त राष्ट्र एवं उसकी सुरक्षा परिषद के आतंकवाद को रोकने के लिए प्रतिबंध तंत्र की महत्ता को रेखांकित करती है। 

टॅग्स :मसूद अजहरसंयुक्त राष्ट्रइंडियाचीनअमेरिकाफ़्रांसब्रिटेनजापानरूसजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."