लाइव न्यूज़ :

कोरोना से सावधान! पश्चिमी यूरोप के इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, अगले हफ्ते से होगा लागू

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2021 20:40 IST

ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश हंगरी में शनिवार से एक बार फिर घर में भी मास्क पहनने को जरूरी बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रिया ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।देश में एक फरवरी से सभी के लिए कोरोना वैक्सीन लेना भी अनिवार्य किया जाएगा।ऑस्ट्रिया में में गुरुवार को 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप।

वियेना: ऑस्ट्रिया ने कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। चांसलर एलेक्जेंडर स्कालनबर्ग ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। साथ ही देश में सभी के लिए कोरोना वैक्सीन लेना भी अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही यूरोपियन यूनियन में ऑस्ट्रिया कोविड के खिलाफ इतने कठोर कदम उठाने वाला देश बन गया है।

ऑस्ट्रिया ने अगले साल एक फरवरी से कोविड -19 टीकाकरण अनिवार्य करने की योजना बनाई है। वहीं, लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा और 10 दिनों के बाद स्थिति का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।

स्कालनबर्ग ने पश्चिमी 'टायरॉल' राज्य में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'महीनों की कोशिशों के बावजूद हम पर्याप्त लोगों को टीकाकरण के लिए मनाने में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने 'स्वास्थ्य प्रणाली पर हमले' के लिए टीकाकरण से इनकार करने वालों को भी दोषी ठहराया।

सख्त लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं

लॉकडाउन के तहत कुछ अपवादों को छोड़कर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसी हफ्ते की शुरुआत में ऑस्ट्रिया ने पहले से ही उन लोगों के लिए लॉकडाउन शुरू कर दिया था जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है या हाल में ठीक हुए हैं।

हालांकि, संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते रहे। देश में गुरुवार को 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। ऑस्ट्रिया की आबादी करीब 90 लाख है। हाल में यहां टीकाकरण की मांग बढ़ी है। आबादी के 66 प्रतिशत जनता का पूरी तरह से टीकाकरण भी हो चुका है।

य़ूरोप के कुछ और देशों में भी एक बार फिर कोविड संबंधित नियम सख्त किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश हंगरी में शनिवार से एक बार फिर घर में भी मास्क पहनने को जरूरी बनाया जा रहा है।

टॅग्स :ऑस्ट्रियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रिया स्कूल गोलीबारी: 8 लोगों की मौत, कई घायल, बाथरूम में मृत पाया गया संदिग्ध

विश्वVIDEO" 'वंदे मातरम...', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रिया के संगीतकारों ने कुछ इस तरह बांधा समा

विश्वPM Modi In Austria: ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत, 40 से अधिक वर्षों में भारतीय पीएम की पहली यात्रा, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

विश्वGlobal Liveability Index: दुनिया का सबसे अधिक रहने योग्य शहर है 'वियना', जानिए रैंकिंग में कौनसी सिटी है सबसे खराब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा