लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई लेखक यांग हेन्ग्जून जासूसी के आरोप में चीन में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2019 10:22 IST

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक यांग हेन्ग्जून को चीन में जासूसी के आरोप में 23 अगस्त को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आपराधिक हिरासत में रखा जाएगा। चीन में जासूसी संबंधी कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल कैद से लेकर मौत की सजा तक का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्दे यांग हेन्ग्जून को 23 अगस्त को जासूसी संबंधी अपराध में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। चीन में जासूसी संबंधी कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल कैद से लेकर मौत की सजा तक का प्रावधान है।

ऑस्ट्रेलियाई लेखक एवं राजनीतिक टीकाकार यांग हेन्ग्जून को चीन में जासूसी करने के आरोप में औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इस साल जनवरी से वहां हिरासत में थे। ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ (एबीसी) की खबर के अनुसार, 54 वर्षीय यांग के खिलाफ चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के मामले में जांच जारी थी और उन्हें 23 अगस्त को जासूसी संबंधी अपराध में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पेने ने कहा, ‘‘ सरकार यह जानकर चिंतित एवं निराश है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक यांग हेन्ग्जून को चीन में जासूसी के आरोप में 23 अगस्त को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आपराधिक हिरासत में रखा जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं डॉ. यांग और उनके परिवार के साथ है। बिना कोई आरोप तय किए यांग को सात महीने से अधिक समय से बीजिंग में हिरासत में रखा गया है। चीन ने डॉ. यांग को हिरासत में लेने के कारणों का ना तो खुलासा किया और ना ही उनके परिवार या उनके वकील को उनसे मिलने की अनुमति दी गई।’’

पेने ने बताया कि महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को यांग से मंगलवार को मिलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम डॉ. यांग की हालत और उन्हें किस स्थिति में रखा गया है, इसको लेकर बेहद चिंतित हैं। हमने यह स्पष्ट शब्दों में चीनी अधिकारियों को बता भी दिया है।’’

एबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने कैनबरा में चीनी दूतावास से सम्पर्क किया लेकिन मामले पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। चीन में जासूसी संबंधी कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल कैद से लेकर मौत की सजा तक का प्रावधान है। यांग अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते थे। इस साल जनवरी में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चीन के ग्वांगझोउ शहर गए थे। ‘एबीसी’ की खबर के अनुसार वापस आने के लिए यांग के परिवार को तो शंघाई से विमान पकड़ने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन अधिकारी हवाईअड्डे से उनको अपने साथ ले गए। चीन के विदेश मंत्रालय ने उसी महीने के आखिर में कहा था कि चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले आपराधिक कार्यों में संलग्न होने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?