लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने मूल निवासियों को सम्मान देने के लिए अपने राष्ट्रगान में बदला एक शब्द

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:53 IST

Open in App

कैनबरा, एक जनवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने मूल निवासियों को सम्मान देने के लिए अपने राष्ट्रगान में एक शब्द बदला है, जिसें प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ‘‘ एकता की भावना’’ करार दिया।

प्रधानमंत्री मॉरिसन ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ की दूसरी पंक्ति ‘फॉर वी आर यंग एंड फ्री’ (हम युवा एंव स्वतंत्र हैं) को बदलकर ‘फॉर वी आर वन एंड फ्री’ (हम एक एवं स्वतंत्र हैं) करने की घोषणा की।

यह बदलाव शुक्रवार से लागू होगा।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि यह महान एकता हमारे राष्ट्रगान में पूरी तरह से प्रतिबिंबित हो।’’

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ‘‘पृथ्वी पर सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है’’।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ यह एकता की भावना है, हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारा राष्ट्रगान इस सच्चाई और साझा सराहना को दर्शाता है। ’’

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों संबंधी मामलों के मंत्री केन व्याट ने एक बयान में कहा कि उनसे इस बदलाव के बारे में पूछा गया था और उन्होंने इसे अपना समर्थन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"