लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने म्यांमा से हिरासत में लिए गए अपने नागरिक को छोड़ने को कहा

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:48 IST

Open in App

कैनबरा, आठ फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य तख्ता पलट के दौरान हिरासत में लिए गए आन सान सू ची सरकार के ऑस्ट्रेलियाई सलाहकार को रिहा करने की मांग म्यांमा से की है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आर्थिक नीतियों के सलाहकार सॉन टर्नेल ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्तों को बताया था कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। हाल के दिनों में उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विदेश मंत्री मरीस पायने ने कहा, ‘‘हमने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक प्रोफसर सॉन टर्नेल को तुरंत रिहा करने की मांग की है।’’

उन्होंने कहा कि म्यांमा में ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ‘‘इस मुश्किल वक्त में टर्नेल को हर संभव मदद कर रहा है।’’

टर्नेल की मित्र और सहकर्मी विशेषज्ञ मोनिक स्किडमोर का कहना है कि वह मानती हैं कि सत्ता से हटायी गईं सू ची और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी से निकट संबंधों के कारण प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया है।

स्किडमोर ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉउकास्टिंग कोर को बताया, ‘‘मुझे लगता है कि (सू ची के) करीबी होने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल