बैरी ओ' फैरेल होंगे भारत में ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त, जानिए इनके बारे में

By भाषा | Published: February 18, 2020 03:56 PM2020-02-18T15:56:59+5:302020-02-18T15:56:59+5:30

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मराइज पायने ने ट्वीट किया, ‘‘बैरी ओ' फैरेल भारत गणराज्य में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त होंगे।

Australia appoints Barry O’Farrell as new high commissioner to India | बैरी ओ' फैरेल होंगे भारत में ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त, जानिए इनके बारे में

न्यू साउथ वेल्स सरकार के पूर्व प्रमुख बैरी ओ' फैरेल को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

Highlightsभारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सबसे नजदीकी तथा सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। ओ' फैरेल (60) हरिंदर सिद्धू का स्थान लेंगे जो 2016 से भारत में ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यू साउथ वेल्स सरकार के पूर्व प्रमुख बैरी ओ' फैरेल को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। मंगलवार को एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

ओ' फैरेल (60) हरिंदर सिद्धू का स्थान लेंगे जो 2016 से भारत में ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मराइज पायने ने ट्वीट किया, ‘‘बैरी ओ' फैरेल भारत गणराज्य में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त होंगे। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सबसे नजदीकी तथा सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। निवर्तमान उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू का आभार।’’

Web Title: Australia appoints Barry O’Farrell as new high commissioner to India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे