लाइव न्यूज़ :

माली के तीन शहरों में सैन्य शिविरों पर हमला

By भाषा | Updated: November 30, 2020 15:22 IST

Open in App

बामाको (माली), 30 नवंबर (एपी) उत्तरी माली के कीडाल, गाओ और मेनाका शहरों में स्थित सैन्य शिविरों में सोमवार को एक साथ हमले किये गए। स्थानीय निवासियों और संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इन सैन्य शिविरों में कई देशों के सैनिक रह रहे हैं।

अभी तक इन हमलों की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमलों के तौर तरीकों से इनके पीछे जेहादी संगठन अलकायदा के होने की आशंका जतायी जा रही है।

कीडाल के निवासी सुलेमान मोहम्मद अली ने कहा कि उसने सैन्य शिविर की ओर से दस से अधिक धमाकों की आवाज सुनी। इस शिविर में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक और ऑपरेशन बारखाने से जुड़े फ्रांसीसी सैनिक रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने तीनों शहरों पर हुए हमलों की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को कीडाल स्थित सैन्य शिविरों पर रॉकेट से हमले किये गए तथा गाओ और मेनाका में भी इसी प्रकार के हमले हुए।

उन्होंने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

इससे अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

अभी तक किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमले के तरीकों को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि इसके पीछे जिहादी संगठन अलकायदा का हाथ हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?