लाइव न्यूज़ :

इस्लाम निंदक कथित फेसबुक पोस्ट की अफवाह पर बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमला

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:48 IST

Open in App

ढाका, दो नवंबर बांग्लादेश में कथित रूप से इस्लाम की निंदा संबंधी फेसबुक पोस्ट की अफवाह के चलते कोमिला जिले में कुछ कट्टरपंथियों ने कई हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। इसपर अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस घटना से पहले फ्रांस में रहने वाले एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने ‘‘अमानवीय विचाराधारा’’ के खिलाफ कदम उठाने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों की कथित रूप से प्रशंसा की थी। इसके बाद रविवार को मकानों में तोड़फोड़ की गई और उनमें आग लगा दी गई।

खबर के अनुसार, पूर्बो धौर के बाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक और एक अन्य व्यक्ति ने पोस्ट पर टिप्पणी में मैक्रों की कार्रवाई का स्वागत किया था। फेसबुक पोस्ट के बारे में अफवाह फैलने पर शनिवार को इलाके में तनाव छा गया।

गांव के प्रधान जो खुद हिन्दू हैं, ने इन लोगों को पुलिस को सौंप दिया। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें मुकदमा लंबित रहने तक जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऐसे किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं जो संदिग्ध दिखे।’’

उन्होंने कहा कि प्रभावित गांव में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।

कमाल ने कहा, ‘‘हमने तत्काल कार्रवाई के रूप में संदिग्धों को दंड देने के लिए मोबाइल अदालतें लगाई हैं, लेकिन दोषियों पर व्यापक जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

कोमिला के पुलिस प्रमुख सैयद नूरिल इस्लाम ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान वीडियो फुटेज से हुई। मोबाइल अदालत ने उन्हें डेढ़-डेढ़ साल कैद की सजा सुनाई है। घटना को लेकर अब तक तीन मामले दर्ज किए गए हैं और दो अन्य मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार विरोधी राजनीतिक दल’’ के युवा कार्यकर्ताओं ने भीड़ का नेतृत्व किया जिसने तोड़फोड़ की जिसमें दो हिन्दू मंदिर भी नष्ट कर दिए गए।

जिले के उपायुक्त मोहम्मद अबुल फजल मीर ने कहा, ‘‘अब स्थिति नियंत्रण में है।’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने घरों पर हमले किए और आगजनी की। गिरफ्तार दो लोगों के घरों को भी निशाना बनाया गया।

पैगंबर मोहम्मद के काटूर्नों को लेकर फ्रांस के खिलाफ कई मुस्लिम बहुल देशों में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन हो रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब