लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में थम नहीं रहा कोरोना वायरस का कहर, मिसिसिपी के 8 सांसद कोविड-19 से संक्रमित

By निखिल वर्मा | Updated: July 8, 2020 11:58 IST

मिसिसिपी में कोरोना वायरस के 32 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और यहां 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में कोरोना वायरस के 1.19 करोड़ केस आ चुके हैंपूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 5.46 लाख लोगों की मौत हुई है

अमेरिका के मिसिसिपी के कम से कम आठ सांसदों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से लेफ्टिनेंट गवर्नर डेल्बर्ट होजमैन और हाउस स्पीकर फिलिप गुन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा कर चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. थोमस डोब्स ने कहा कि मंगलवार को कैपिटोल के कर्मचारियों और सांसदों के बीच कोरोना वायरस के कम से कम 11 संदिग्ध मामले थे। डोब्स ने कहा कि घातक वायरस राज्य में पार्टी और अन्य संगोष्ठियों में फैल रहा है। उन्होंने बताया कि मास्क ना पहनने और लोगों के एक-दूसरे के काफी नजदीक खड़े होने की वजह से संक्रमण के मामले राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं। 

दुनिया में कोविड-19 के सर्वाधिक 30 लाख मामले अमेरिका में हैं। संक्रमण के कारण देश में करीब 1,33,972 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक मृतक संख्या इससे कहीं अधिक होगी। इसकी वजह यह है कि कई मामलों में तो जांच से पहले ही लोगों की मौत हो गई और मामूली संक्रमण के मामले तो दर्ज ही नहीं किए गए। अमेरिका में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 जून तक यहां प्रतिदिन संक्रमण के 20,000 तक नए मामले सामने आ रहे थे।

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 7,42,417 हुए

देश में कोविड-19 के 22,752 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 7,42,417 हो गयी जबकि इस संक्रमण से 482 और लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 20,642 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,56,830 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,64,944 लोगों का इलाज जारी है

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरीजों के ठीक होने की दर करीब 61.53 प्रतिशत है।’’ केाविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार छठे दिन 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?