लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: तेज रफ्तार बस के खाई में गिरने से कम से कम 17 लोगों की हुई मौत, 30 यात्री घायल

By भाषा | Updated: March 19, 2023 14:40 IST

मामले में बोलते हुए मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया है कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आलम के मुताबिक, "ऐसा माना जा रहा है कि यह दुर्घटना लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में यांत्रिक खराबी के कारण हुई।"

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में एक बस के खाई में गिर जाने से 17 लोगों की जान चली गई है।इसके अलावा इस हादसे में 30 घायल भी हुए है और इन में से कुछ की हालत काफी गंभीर है। वहीं इस हादसे के पीछे कई अलग-अलग कारण बताए जा रहे है।

ढाका: बांग्लादेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया की खबर से मिली है। पुलिस ने बताया कि एमाद परिवहन द्वारा संचालित एवं ढाका जा रही बस सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर में एक एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद यह घटना घटी है। 

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या-पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है। मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आलम के मुताबिक, "ऐसा माना जा रहा है कि यह दुर्घटना लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में यांत्रिक खराबी के कारण हुई।" 

राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर तैनात हुई गाड़ियां

वहीं, दमकल विभाग के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने कहा है कि "ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बस का पहिया फट गया और उसके चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में गिर गई।’’ अग्निशमन सेवा अधिकारी लीमा खानम ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल सेवा की तीन इकाइयां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 

ऐसे में उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, शोनाडांगा बस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद सबुज खान ने बताया कि बस में 43 से अधिक यात्री सवार थे। 

टॅग्स :बांग्लादेशसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा