लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका की ब्रिटेन को एक सप्ताह में कोविड-19 टीके की 20 लाख खुराकों देने की योजना :खबर

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:28 IST

Open in App

लंदन, दो जनवरी ब्रिटेन में कोविड-19 रोधी टीकों की पर्याप्त आपूर्तियों को लेकर बढ़ते दबाव के बीच फार्मास्युटिकल कंपनियों ने सरकार के इन दावों पर पलटवार किया है कि पर्याप्त टीकों का बंदोबस्त करने की एक सीमा है। कंपनियों ने कहा कि उनकी तरफ से कोई दिक्कत नहीं है।

एस्ट्राजेनेका का कहना है कि उसे एक पखवाड़े के अंदर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित टीके की हर सप्ताह 20 लाख खुराकों की आपूर्ति की उम्मीद है, वहीं फाइजर बायोएनटेक ने कहा कि उसने ब्रिटेन को ‘लाखों की संख्या’ में खुराक भेजी हैं।

फाइजर और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीकों को ब्रिटेन में टीकाकरण के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

एस्ट्राजेनेका के एक सूत्र ने ‘द टाइम्स’ अखबार को बताया, ‘‘जनवरी के तीसरे सप्ताह तक हमें प्रति सप्ताह 20 लाख खुराक मिल जानी चाहिए।’’

फाइजर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ब्रिटेन को आपूर्ति सही दिशा में है और हमारी सहमति के कार्यक्रम के अनुसार बढ़ रही है।’’

इस बीच ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार ने लिखा कि इस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ब्रिटेन और अधिक खुराक तैयार कर सकता है जिस तरह भारत ने पहले ही टीकों का बड़ा भंडार जमा कर लिया है।

ऑक्सफोर्ड के टीके का भारत में उत्पादन पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है। पता चला है कि भारत ने टीकों की पांच करोड़ से अधिक खुराक की व्यवस्था कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'