लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारा गया अलकायदा का कमांडर, उत्तर प्रदेश के संभल जिले का था रहने वाला, ऐसे बना खूंखार आतंकी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 9, 2019 08:06 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एनडीएस की ओर से 23 सितंबर को हेलमंड प्रांत के मूसा कला जिले में तालिबान परिसर पर एक ज्वाइंट अमेरिकी-अफगान हमला हुआ था। इस हमले में एक्यूआईएस के नेता आसिम उमर की मौत होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तन में अलकायदा के इंडिया चीफ यानि कमांडर आसिम उमर के मारे जाने की पुष्टि की गई है। यह जानकारी खुफिया विभाग की ओर से दी गई है। बताया गया कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में भारतीय उप-महाद्वीप इकाई (एक्यूआईएस) का नेता आसिम उमर मारा गया है।

अफगानिस्तन में अलकायदा के इंडिया चीफ यानि कमांडर आसिम उमर के मारे जाने की पुष्टि की गई है। यह जानकारी खुफिया विभाग की ओर से दी गई है। बताया गया कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में भारतीय उप-महाद्वीप इकाई (एक्यूआईएस) का नेता आसिम उमर मारा गया है। इसके अलावा उसके छह अन्य साथी भी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश पाकिस्तानी बताए गए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आसिम उमर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दीपा सराय इलाके का रहने वाला बताया गया है। यहां उसका नाम सनाउल हक उर्फ सन्नू था। वह 1990 के दशक में पाकिस्तान चला गया था, जिसके बाद से वह आतंक का आका बन गया था। 

अमेरिका ने आसिम उमर को जुलाई, 2018 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया था, जिसके बाद उसे समझ आ गया था कि अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप इकाई को भी ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करना चाहिए। आखिरकार उसने ग्लोबल टेररिस्ट की सूची में डाल दिया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि आसिम उमर ग्रैजुएट है और उसने साल 1991 में दारुल उलूम देवबंद से ग्रैजुएशन किया था। इसके बाद वह पाकिस्तान गया था और दारुल उलूम हक्कानिया से जुड़ गया था और यहां तक की उसने पाकिस्तान की नागिकता हासिल कर ली थी और वहीं का नागरिक बन गया था। 

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एनडीएस की ओर से 23 सितंबर को हेलमंड प्रांत के मूसा कला जिले में तालिबान परिसर पर एक ज्वाइंट अमेरिकी-अफगान हमला हुआ था। इस हमले में एक्यूआईएस के नेता आसिम उमर की मौत होने की पुष्टि हुई है। वह भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा का नेता था।

उस दारुल उलूम हक्कानिया में उमर ने आतंक संगठनों से संपर्क साधा और आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन के साथ का हिस्सा बना। इसके बाद उसके धीरे-धीरे आतंक के आकाओं के साथ संबंध बढ़ते गए और वह एक खूंखार आतंकी बन गया। उसने फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का दामन थामा और फिर आतंक की साजिशें रचीं। 

 

टॅग्स :आतंकवादीअफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?