लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2019 18:22 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जरदारी की कंपनी में 4.4 बिलियन रुपये का निवेश किया गया था जिसमें 30 मिलियन रुपये को बेनामी अकाउंट से ट्रांसफर किया गया. आसिफ अली जरदारी की फेक अकाउंट को लेकर जांच 2015 से ही चल रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देमनी लॉनड्रिंग के आरोप में इस्लामाबाद के घर से उनकी गिरफ्तारी हुई है.आसिफ अली जरदारी की फेक अकाउंट को लेकर जांच 2015 से ही चल रही थी.

पाकिस्तान के 11 वें राष्ट्रपति रह चुके आसिफ अली जरदारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मनी लॉन्ड्रिंग  के आरोप में इस्लामाबाद के घर से उनकी गिरफ्तारी हुई है. जरदारी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी में फेक बैंक अकाउंट के जरिये पैसा पहुंचाया है. इसमें उनकी बहन भी साझेदार हैं.  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जरदारी की कंपनी में 4.4 बिलियन रुपये का निवेश किया गया जिसमें 30 मिलियन रुपये को बेनामी अकाउंट से ट्रांसफर किया गया. आसिफ अली जरदारी की फेक अकाउंट को लेकर जांच 2015 से ही चल रही थी. 

उनके खिलाफ यह फैसला इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया है. जरदारी की टीम को इस फैसले को लेकर पहले से संदेह था इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है. 

फर्जी बैंक खाता केस की जांच कर रहे एनएबी ने रविवार को दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था. यह मामला धन रखने और धन को पाकिस्तान से बाहर भेजने के लिए कथित फर्जी बैंक खातों के इस्तेमाल से जुड़ा है. एनएबी के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने कथित फर्जी बैंक खातों के जरिए 15 करोड़ रुपए का लेन देन किया है.

इसके पहले एक अन्य मामले में पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को अवैध ठेके देने से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी. 

 

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) की एक खंड पीठ ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष को मंगलवार को 2,00,000 रुपए के मुचलके पर 13 जून तक जमानत प्रदान की थी.

टॅग्स :पाकिस्तानमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?