लाइव न्यूज़ :

Asian Champions League 2024: 28वीं जीत के साथ फुटबॉल में नया विश्व रिकॉर्ड, अल हिलाल ने अल इतिहाद को 2-0 से हराकर नया इतिहास रचा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2024 11:43 IST

Asian Champions League football tournament 2024: सऊदी अरब की घरेलू लीग में 18 बार की चैंपियन अल हिलाल ने वेल्स की टीम द न्यू सेंट्स के 2016-17 के सत्र में लगातार 27 जीत दर्ज करने के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू प्रतिद्वंदी अल इतिहाद को 4-0 के कुल अंतर से पराजित किया।पहले चरण का मैच भी अल हिलाल ने जीता था।एशियाई चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में भी प्रवेश किया।

Asian Champions League football tournament 2024: सऊदी अरब की टीम अल हिलाल ने लगातार 28वीं जीत दर्ज करके शीर्ष स्तर की फुटबॉल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। अल हिलाल ने अल इतिहाद को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल करने के साथ ही एशियाई चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में भी प्रवेश किया। इन दोनों टीम के बीच पहले चरण का मैच भी अल हिलाल ने जीता था और इस तरह से उसने अपने घरेलू प्रतिद्वंदी अल इतिहाद को 4-0 के कुल अंतर से पराजित किया।

सऊदी अरब की घरेलू लीग में 18 बार की चैंपियन अल हिलाल ने वेल्स की टीम द न्यू सेंट्स के 2016-17 के सत्र में लगातार 27 जीत दर्ज करने के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। अल हिलाल ने इससे पहले आखिरी बार पिछले साल 21 सितंबर को मैच नहीं जीता था।

उसने तब सऊदी अरब लीग की अपनी प्रतिद्वंदी टीम दमाक के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था। सेमीफाइनल में अल हिलाल का सामना संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन से होगा जिसने सोमवार को पेनल्टी शूटआउट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासर को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

टॅग्स :सऊदी अरबफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल