लाइव न्यूज़ :

अरकांसास की सीनेट ने नाबालिग ट्रांसजेंडर के हार्मोन संबधी इलाज पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: March 30, 2021 10:33 IST

Open in App

अरकांसास (अमेरिका), 30 मार्च (एपी) अरकांसास की सीनेट ने उस विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत नाबालिग ट्रांसजेंडर के हार्मोन संबंधी इलाज पर रोक लगाई गई है।

ट्रांसजेंडर के इलाज पर पाबंदी से जुड़े इस विधेयक को मंजूरी के लिए गवर्नर के पास भेजा गया है। चिकित्सकीय एवं बाल समूहों ने इस विधेयक का विरोध किया है।

रिपब्लिकन बहुमत वाले सदन में विधेयक को सोमवार को सात के मुकाबले 28 मतों से मंजूरी दी गई।

विधेयक का विरोध करने वालों ने कहा कि अगर यह कानून लागू होगा तो देश में यह अपनी तरह की पहली पाबंदी होगी।

विधेयक के तहत नाबालिगों के लैंगिक झुकाव के अनुसार उनका हार्मोन संबंधी इलाज करने या सर्जरी पर रोक लगाई गई है। विधेयक के तहत डॉक्टर इस तरह के इलाज के लिए अनुशंसा भी नहीं कर सकेंगे।

सदन में मतदान होने से पहले विधेयक को प्रायोजित करने वाले रिपब्लिकन सीनेटर एलन क्लार्क ने कहा, ‘‘यह विधेयक बच्चों को उस क्षेत्र में रक्षा प्रदान करेगा, जहां उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।’’

हालांकि, बाल चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ट्रांसजेंडर युवाओं के अभिभावकों ने कहा कि इसका समुदाय पर विपरीत असर पड़ेगा, जो पहले ही अवसादग्रस्त होने और आत्महत्या के खतरे का सामना कर रहा है।

‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ ने कहा कि यदि यह विधेयक कानून बनता है, तो वह उसे न्यायपालिका में चुनौती देने पर विचार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब