लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह का सैन्य टकराव पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होगा: गुतारेस

By भाषा | Updated: January 29, 2021 13:07 IST

Open in App

(योषित सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 जनवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि यह ‘‘बहुत ही आवश्यक’’ है कि भारत और पाकिस्तान एक साथ आएं तथा अपनी समस्याओं पर गंभीरता से बात करें। गुतारेस ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी प्रकार का सैन्य टकराव उनके लिए तथा पूरी दुनिया के लिए ‘‘विनाशकारी’’ होगा।

संरा प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने जो वक्तव्य में कहा, दुर्भाग्य से वही बात मैं आज कह सकता हूं। मेरा मानना है कि तनाव कम होना, नियंत्रण रेखा पर तनाव कम होना बहुत ही आवश्यक है।’’

गुतारेस कश्मीर में बने हालात को लेकर भारत तथा पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के संबंध में पाकिस्तान के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

पत्रकार ने गुतारस द्वारा अगस्त 2019 में दिए गए एक वक्तव्य का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हालात के संदर्भ में अधिकतम संयम बरतने की अपील की थी।

गुतारेस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा खयाल है कि यह बहुत ही आवश्यक है कि दोनों देश एक साथ आएं और अपनी समस्याओं पर गहराई से बात करें। मेरा खयाल है कि जिनका भी आपने जिक्र किया है उन सभी क्षेत्रों में मानवाधिकारों का पूरा सम्मान हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब चीजें सही दिशा में बढ़ रही हैं। हमारे कार्यालय हमेशा उपलब्ध हैं और हम कहना चाहते हैं कि ऐसी समस्याएं जिनका कोई सैन्य समाधान नहीं है उनके शांतिपूर्ण समाधान इनके माध्यम से निकाले जाएं। भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में यह साफ है कि दोनों के बीच कोई भी सैन्य टकराव दोनों देशों तथा पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'