लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की अन्वी भूटानी ऑक्सफोर्ड छात्र संघ उपचुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित

By भाषा | Updated: May 21, 2021 10:41 IST

Open in App

: अदिति खन्ना :

लंदन, 21 मई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मेगडलेन कॉलेज से भारतीय मूल की मानव विज्ञान की छात्रा को छात्र संघ के उपचुनाव में विजेता घोषित किया गया है।

ऑक्सफोर्ड छात्र संघ में नस्लीय जागरूकता एवं समानता अभियान की सह-अध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड इंडिया सोसाइटी की अध्यक्ष, अन्वी भूटानी 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए उपचुनाव में उम्मीदवार थीं। इन चुनावों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।

उन्हें बृहस्पतिवार रात विजेता घोषित किया गया।

‘चेरवेल’ विद्यार्थी समाचार-पत्र के मुताबिक भूटानी ने अपने घोषणा-पत्र में ऑक्सफोर्ड जीविका वेतन को लागू करने, कल्याण सेवाओं और अनुशासनात्मक कार्रवाई को अलग करने और पाठ्यक्रम को और विविध बनाने जैसी प्राथमिकाओं को शुमार किया था।

अपने विजय घोषणा-पत्र में उन्होंने कहा, “पाठ्यक्रम को और अधिक विविध बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड और उपनिवेशवाद केंद्र जैसी पहलों के साथ काम करने के लिए विद्यार्थी अभियानों से सुझावों का उपयोग करें।”

इसमें कहा गया, “मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रमों के लिए अधिक वित्तपोषण के वास्ते प्रचार करें, विश्वविद्यालय परामर्श सेवाओं तक अधिक पहुंच और कम प्रतीक्षा समय की दिशा में काम करें।’’

समाचारपत्र के मुताबिक उपचुनाव के लिए अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'