लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक तनाव के बीच बांग्लादेश में दुगापूजा का त्योहार संपन्न, एक और श्रद्धालु मृत पाया गया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:15 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, 16 अक्टूबर बांग्लादेश में दुर्गापूजा का त्योहार संपन्न हो गया, जबकि सांप्रदायिक अशांति एवं हिंसा के बीच एक और हिंदू श्रद्धालु मृत पाया गया। दुर्गापूजा त्योहार के दौरान कथित ईशनिंदा को लेकर अज्ञात मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मंदिरों में तोड़फोड़ की और हिंसा फैलाई जिस कारण आधा दर्जन से अधिक जिलों में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा।

अधिकारियों ने रात के दौरान पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी, जबकि अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के दुर्गापूजा त्योहार के दौरान हिंसा के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।

अर्द्धसैनिक बल बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने 64 प्रशासनिक जिलों में से 34 जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

प्रतिष्ठित अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने कहा कि पिछले तीन दिनों के दौरान हुई हिंसा के कुछ षड्यंत्रकारियों को वह गिरफ्तार कर सकती है।

गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें जांच में अगले एक-दो दिनों में प्रगति की उम्मीद है।’’

इस बीच पुलिस ने कहा कि उन्होंने नोआखाली के बेगमगंज में एक मंदिर के नजदीक तालाब से एक शव बरामद किया है।

हिंदू समुदाय के एक नेता के अनुसार मृत व्यक्ति शुक्रवार को कट्टरपंथियों के हमले का शिकार बना।

चांदपुर के हाजीगंज उपजिले में बुधवार और बृहस्पतिवार को मुस्लिम कट्टरपंथियों और पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इसके बाद सरकार ने देश भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया।

एक और व्यक्ति का शव पाए जाने के साथ ही देश भर में दुर्गापूजा त्योहार के दौरान मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को हिंसा के दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसने का वादा करते हुए कहा था कि हिंदू मंदिरों और कोमिला में दुर्गापूजा स्थलों पर हमले में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

चांदपुर से लगते और ढाका से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित कोमिला में दुर्गापूजा पंडाल में ईशनिंदा की कथित घटना के बाद हिंसा भड़क उठी थी ,जिसके बाद जांच शुरू की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं