लाइव न्यूज़ :

नास्तिक ब्लॉगर पर आतंकी हमले के बारे में सूचना देने के लिए 50 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:41 IST

Open in App

वाशिंगटन/ ढाका, 21 दिसंबर अमेरिका ने 2015 में बांग्लादेश में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए 50 लाख डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की है, जिसमें बांग्लादेशी-अमेरिकी नास्तिक ब्लॉगर अभिजीत रॉय की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी रफीदा बोन्या अहमद गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में घोषणा की।

बांग्लादेश में जन्मे अमेरिकी नागरिक, 42 वर्षीय रॉय की 26 फरवरी, 2015 को ढाका विश्वविद्यालय में एक पुस्तक मेले से निकलने के ठीक बाद इस्लामी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। हमले में उनकी पत्नी रफीदा अहमद भी घायल हो गई थीं। वे धार्मिक कट्टरवाद के मुखर आलोचक थे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी विदेश मंत्रालय की राजनयिक सुरक्षा सेवा अपने ‘रिवार्ड्स फॉर जस्टिस’ (आरएफजे) कार्यालय के माध्यम से, बांग्लादेश के ढाका में हुए आतंकवादी हमले की जानकारी देने पर एक इनाम की पेशकश कर रही है, जिसमें अमेरिकी नागरिक अभिजीत रॉय की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी, रफीदा बोन्या अहमद गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।”

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने राय की हत्या और अहमद पर हमले में शामिल व्यक्ति की किसी भी देश में गिरफ्तारी या दोषसिद्धि की सूचना देने वाले के लिए 50 लाख अमेरिकी डॉलर तक के इनाम को अधिकृत किया है।

मंत्रालय ने कहा, “यह जांच खुली हुई है और और हम ऐसी जानकारी मांग रहे हैं जो इस जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने में कानून लागू करने वाली एजेंसियों की सहायता करेगी।”

उसने कहा, “बांग्लादेश में कुल छह व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए, उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें दोषी ठहराया गया। सजायाफ्ता षड्यंत्रकर्ताओं में से दो, सैयद जियाउल हक (उर्फ मेजर जिया) और अकरम हुसैन की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया गया और वे फरार हैं।”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश स्थित अल-कायदा से प्रेरित आतंकवादी समूह अंसारुल्ला बांग्ला टीम ने हमले की जिम्मेदारी ली। इसके तुरंत बाद, भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) के अब मृत नेता असीम उमर ने व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया कि रॉय और अहमद पर हमले के लिए एक्यूआईएस के अनुयायी जिम्मेदार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें