लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन को फिर दी चुनौती, दक्षिण चीन सागर से हो कर गुजरे 2 अमेरिकी युद्धपोत

By भाषा | Updated: February 11, 2019 17:56 IST

सीएनएन’ के मुताबिक, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्प्रूअंस और यूएसएस प्रेबल नौवहन संचालन की आजादी के तहत विवादित स्प्रेटली द्वीप श्रृंखला से 12 समुद्री मील की दूरी से होकर गुजरा।

Open in App

दक्षिण चीन सागर में जलक्षेत्र को लेकर चीन के दावों को चुनौती देने के लिए अमेरिका के दो युद्धपोत सोमवार को विवादित द्वीप श्रृंखला के पास से गुजरे। मीडिया की एक खबर में इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया है। ‘सीएनएन’ के मुताबिक, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्प्रूअंस और यूएसएस प्रेबल नौवहन संचालन की आजादी के तहत विवादित स्प्रेटली द्वीप श्रृंखला से 12 समुद्री मील की दूरी से होकर गुजरा।इस वाकये से चीन और भड़क सकता है, खासकर ऐसे वक्त में जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (ट्रेड वार) चल रहा है।दक्षिण चीन सागर में स्प्रेटली द्वीप को लेकर विवाद है। इस द्वीप श्रृंखला की सीमा फिलिपीन, मलेशिया और दक्षिणी वियतनाम के करीब है। दक्षिण चीन सागर के तकरीबन समूचे हिस्से पर चीन अपना दावा करता है, जबकि ताइवान, फिलिपीन, ब्रूनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर अपना-अपना दावा करते हैं। अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के प्रवक्ता कमांडर क्ले डॉस ने कहा कि समुद्री क्षेत्र को लेकर बढ़-चढ़कर किये जा रहे दावे को चुनौती देने और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जलमार्ग तक पहुंच सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार की कार्रवाई की गयी।डॉस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत परिचालन को अंजाम दिया गया और यह प्रदर्शित करता है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत मिली इजाजत के मद्देनजर उड़ान, नौवहन को अंजाम देगा ।  

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH