लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं पेंस, बुधवार को कर सकते हैं एलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 22:13 IST

सूत्रों के अनुसार पेंस बुधवार को अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर लोवा के डेस मोइंस में एक कार्यक्रम में अपनी उम्मीदवारी के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। वह अपनी उम्मीदवारी को आधिकारिक रूप देने के लिए संघीय चुनाव आयोग सामने नामांकन करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में माइक पेंस भी शामिल हो सकते हैं।वे रिपब्लिकन के उम्मीदवार के तौर पर 2024 का चुनाव लड़ सकते है। बता दें कि पेंस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति थे।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति माइक पेंस 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपबल्किन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में अपने पूर्व ‘बॉस’ डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला कर सकते हैं। पेंस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति थे। वह फिलहाल रिपब्ल्किन पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। 

ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार पेंस बुधवार को अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर लोवा के डेस मोइंस में एक कार्यक्रम में अपनी उम्मीदवारी के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। वह अपनी उम्मीदवारी को आधिकारिक रूप देने के लिए संघीय चुनाव आयोग सामने नामांकन करने के लिए तैयार हैं। 

निक्की हेली भी इस रेस में शामिल हैं

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर बहुत पहले ही एलान कर दिया है और अब वे औपचारिक रूप से अभियान भी शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हेली और ट्रंप, दोनों रिपब्लिकन पार्टी से हैं। राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले हेली को रिपब्लिकन पार्टी की ‘प्रेसीडेंशियल प्राइमरी’ में जीत हासिल करनी होगी, जो अगले साल जनवरी में होने का कार्यक्रम है। 

नवंबर 2024 में होगा चुनाव

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है। निक्की हेली उर्फ निमरत निक्की रंधावा का जन्म प्रवासी पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। हेली अमेरिका के पिछले तीन राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाने वाले भारतीय-अमेरिकी नेताओं में शामिल हो गई हैं। इससे पहले साल 2016 में बॉबी जिंदल और 2020 में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी किस्मत आजमाई थी। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपNikki Haleyजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो