अमेरिका: टेक्सास में 10 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता, सिनेगॉग में बंधक बनाए गए लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

By विनीत कुमार | Published: January 16, 2022 10:20 AM2022-01-16T10:20:12+5:302022-01-16T10:35:29+5:30

अमेरिका के टेक्सास में 10 घंटे से ज्यादा की कोशिश के बाद सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। एक शख्स ने 4 लोगों को एक सिनेगॉग में बंधक बना लिया था।

America Texas Governor Greg Abbott confirms All hostages are out alive and safe | अमेरिका: टेक्सास में 10 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता, सिनेगॉग में बंधक बनाए गए लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

टेक्सास के सिनेगॉग में बंधक बनाए गए लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए (फोटो- ट्विटर)

Highlightsटेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की पुष्टि कर दी है।बंधक बनाने वाले शख्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।शख्स ने सिनेगॉग (यहूदी पूजा स्थल) में चार लोगों को पहले बंधक बनाया था और एक पाकिस्तानी वैज्ञानिक की रिहाई की मांग कर रहा था।

अमेरिका के टेक्सास में एक सिनेगॉग (यहूदी पूजा स्थल) में बंधक बनाए सभी लोगों को शनिवार रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 10 घंटे की ज्यादा की मशक्कत के बाद ये सफलता मिली। एक शख्स ने पहले 4 लोगों को बंधक बनाया था, जिसमें से एक को करीब छह घंटे बाद उसने छोड़ दिया था। इसके बाद तीन और लोगों को छुड़ाने की कोशिश जारी थी।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने ट्वीट कर बताया, 'प्रार्थना काम आई। सभी बंधकों सुरक्षित और जिंदा बाहर आ गए हैं।' वहीं, स्थानीय पत्रकारों के अनुसार अबॉट की ओर से बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की घोषणा से कुछ देर पहले उन्होंने इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनी। फिलहाल जिस शख्स ने बंधक बनाया था, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पाकिस्तानी वैज्ञानिक को रिहा करने की थी मांग

टेक्सास में शनिवार को यहूदियों के एक पूजा स्थल पर प्रार्थना के दौरान एक व्यक्ति ने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया था और घटना की ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ (सोशल मीडिया पर) भी की, जिसमें व्यक्ति को एक पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी आफिया सिद्दिकी को रिहा करने की मांग रखी।

आफिया पर अलकायदा से संबंध रखने का संदेह था और अफगानिस्तान में हिरासत में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया था। दो सुरक्षा अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि बंधकों में पूजा स्थल के रब्बी (यहूदी धार्मिक गुरु) भी शामिल हैं। 

कोलिविले पुलिस विभाग ने कहा कि शनिवार शाम पांच बजे के बाद एक बंधक को बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिया गया। माना जाता है कि व्यक्ति अपने परिवार के पास चला गया और उसे चिकित्सीय देखभाल की जरूरत नहीं थी।

एफबीआई डलास के प्रवक्ता केटी चाउमोंट ने कहा कि पुलिस पहले सुबह 11 बजे के आसपास पूजा स्थल पहुंची और उसके तुरंत बाद आसपास के इलाकों से लोगों को निकाला गया। चाउमोंट ने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शनिवार शाम ट्वीट किया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: America Texas Governor Greg Abbott confirms All hostages are out alive and safe

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे