लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीन के खिलाफ उठाए बड़े कदम, अधिकारियों पर लगाई वीजा पाबंदी

By अनुराग आनंद | Updated: December 5, 2020 17:46 IST

अमेरिका विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी लंबे समय से मार्क्सवादी-लेनिन विचारधारा को फैलाना चाहती है और पूरी दुनिया में अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक पोम्पियो ने कहा कि यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट बीजिंग की नीतियों के विरोधियों को डराने धमकाने के लिए और दुष्प्रचार करने में मदद करता है।कोरोना महामारी के बाद इससे पहले भी अमेरिका ने एक चीनी अधिकारी व दूतावास पर कार्रवाई की थी।

वाशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाते हुए शुक्रवार को चीन के उन अधिकारियों और लोगों पर वीजा पाबंदी लगा दी है जो अन्य देशों को प्रभावित करने के अभियानों में लिप्त हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि ये पाबंदियां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों अथवा ‘संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग’ की ओर से दुष्प्रचार अथवा प्रचार अभियान में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति पर लागू होगी।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग पर धमकी, शारीरिक हिंसा, चोरी, व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने, जासूसी, तोड़फोड़ के आरोपों के अलावा घरेलू राजनीतिक मामलों, अकादमिक स्वतंत्रता, निजता और कारोबारी गतिविधियों में दुर्भावनापूर्ण हस्तक्षेप करने के भी आरोप हैं।

पोम्पियों ने कहा, ‘‘इन दुर्भावना पूर्ण गतिविधियों का उद्देश्य नेताओं, विदेशों में मौजूद चीनी समुदायों, अकादमिक क्षेत्र के लोगों तथा अमेरिका और अन्य देशों में सिविल सोसाइटी समूहों को सीसीपी के अधिकानायकवादी विमर्श और नीतिगत प्राथमिकताओं को स्वीकार करने के लिए विवश करना है।’’

उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद यह दिखाना है कि ‘‘जो भी नियम-कायदा आधारित अंतरराष्ट्रीय क्रम का उल्लंघन करने वाले कार्यों के लिए जिम्मेदार है, उनका अमेरिका में स्वागत नहीं है।’’ पोम्पियो ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी लंबे समय से मार्क्सवादी-लेनिन विचारधारा को फैलाना चाहती है और पूरी दुनिया में अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट बीजिंग की नीतियों के विरोधियों को डराने धमकाने के लिए और दुष्प्रचार करने के लिए विदेशी संगठनों को समर्थन देता है और उन्हें धन मुहैया करवाता है।’’  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा