लाइव न्यूज़ :

'तुम इंडियंस से नफरत करती हूं...जहां जाती हूं, नजर आ जाते हो', अमेरिका में भारतीयों के साथ गाली-गलौच करती महिला का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2022 09:42 IST

भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ अभद्रता करने और नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में टेक्सास में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के टेक्सास में भारतीय महिलाओं के एक ग्रुप के साथ गाली-गलौच और नस्लीय टिप्पणी करने का मामला।आरोपी मैक्सिकन-अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।वीडियो में आरोपी महिला कहती नजर आ रही है- जहां जाती हूं... तुम भारतीय मिल जाते हो। अगर भारत में जीवन अच्छा है तो यहां क्यों हो।

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के एक समूह के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वीडियो में आरोपी महिला कथित तौर पर अपशब्द बोलती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को भारत वापस जाने के लिए कहती नजर आ रही है।

घटना बुधवार रात टेक्सास के डलास में एक पार्किंग में हुई थी। आरोपी महिला वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बताती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के समूह पर हमला करती दिख रही है। महिला वीडियो में ‘‘मैं तुम भारतीय से नफरत करती हूं। ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि वे एक बेहतर जिंदगी चाहते हैं’’ कहती नजर आ रही है। मैक्सिकन-अमेरिकी महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर हुई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले ने एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘यह घटना टेक्सास के डलास में मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के साथ हुई।’’

वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति की मां को वीडियो में मैक्सिकन-अमेरिकी महिला का विरोध करते हुए और नस्लीय गाली नहीं देने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आरोपी महिला यह भी कहती नजर आ रही है , ‘‘मैं जहां भी जाती हूं... तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो। अगर भारत में जीवन बेहतरीन है तो तुम यहां क्यों हो।’’ इसके बाद वह अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए चिल्लाती है और भारतीय-महिलाओं के साथ मारपीट करने लगती है।

प्लानो पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी महिला एस्मेराल्डा अप्टन को गिरफ्तार किया। उस पर हमले, शारीरिक चोट पहुंचाने और आतंक भरी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी से नाता रखने वाली रीमा रसूल ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया, "यह बहुत भयावह है। उसके पास वास्तव में एक बंदूक थी और वह गोली चलाना चाहती थी...इस महिला के खिलाफ नस्लीय अपराध का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।’’

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!