लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फिर गोलीबारी, टेक्सास में शख्स ने 8 साल के बच्चे सहित पांच पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: April 30, 2023 08:40 IST

Open in App

क्लीवलैंड: अमेरिका में टेक्सास के एक व्यक्ति ने अपने पांच पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या कर दी जिनमें आठ साल का एक लड़का भी शामिल है। प्राधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पड़ोसियों ने आरोपी से उसके प्रांगण में गोलियां न चलाने के लिए कहा था क्योंकि वे लोग सोने का प्रयास कर रहे थे।

गोली मारने के बाद संदिग्ध फरार

संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय फ्रांसिस्को ओरोपेजा के रूप में की गयी है और वह फरार है तथा प्राधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उसके पास अब भी हथियार हो सकता है। यह हमला ह्यूस्टन के उत्तर में क्लीवलैंड शहर के समीप शुक्रवार रात को हुआ। घटना उस जगह हुई जहां कुछ निवासियों का कहना है कि पड़ोसियों द्वारा गोलियां चलाने की आवाज सुनना कोई असामान्य बात नहीं है।

सभी को गर्दन के ऊपर मारी गई गोली

सैन जैसिंटो काउंटी के शेरिफ ग्रेग कैपर्स ने बताया कि ओरोपेजा ने एक एआर-शैली की राइफल का इस्तेमाल किया और प्राधिकारियों ने उसकी तलाश का दायरा घटनास्थल से 10 से 20 मील की दूरी तक बढ़ा दिया है। कैपर्स ने बताया कि मृतकों की आयु आठ से 31 वर्ष के बीच थी और ऐसा माना जा रहा है कि वे सभी होंडुरास से थे। उन्होंने बताया कि सभी को गर्दन से ऊपर गोली मारी गयी।

उन्होंने बताया कि जिस घर में रह रहे लोगों पर गोलियां चलाई गईं, उसमें 10 लोग थे लेकिन कोई और घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दो लोग एक शयनकक्ष में दो बच्चों के ऊपर मृत पाए गए जिससे ऐसा लगता है कि उन्होंने बच्चों को बचाने की कोशिश की होगी।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की प्रवक्ता क्रिस्टिना गार्जा ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनिया अर्जेंटीना गुजमैन (25), डायना वेलाजक्वेज अल्वाराडो (21), जूलिसा मोलिना रिवेरा (31), जोस जोनाथन कासारेज (18) तथा डेनियल एनरिक लासो (आठ) के रूप में की गयी है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा