लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने जताई आशंका, पाकिस्तान में अब भी ईशनिंदा के आरोप में 40 से अधिक लोग जेल में है बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2019 09:17 IST

पोम्पियो ने पूरी दुनिया में धर्म को लेकर आजादी से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी करते हुए आशंका जताई कि पाकिस्तान में ईशनिंगा के आरोप में 40 से ज्यादा लोग या तो सजा काट रहे हैं या फिर जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने धार्मिक आजादी के मामले में पाकिस्तान, चीन की आलोचना कीअमेरिका ने इसी महीने की शुरुआत में भी चीन में मानवाधिकार को लेकर भी आलोचना की थी

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग के खिलाफ पाकिस्तान से और कदम उठाने को कहा है। पोम्पियो ने यह बयान पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की ओर से ईसाई महिला आसिया बीबी को निर्दोष बताने के फैसले का जिक्र करते हुए दिया। आसिया बीबी पर ईशनिंदा का मामला पिछले एक दशक से चल रहा था और मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पिछले साल पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तमाम आरोपों से बरी कर दिया था।

पोम्पियो ने पूरी दुनिया में धर्म को लेकर आजादी से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी करते हुए आशंका जताई कि पाकिस्तान में ईशनिंगा के आरोप में 40 से ज्यादा लोग या तो जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं या फिर फांसी की सजा का सामना करने वाले हैं। पोम्पियो ने कहा- हम उनकी रिहाई की लगातार मांग करते रहे हैं और वहां की सरकार को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं।

पोम्पियो ने धार्मिक आजादी के मसले पर ईरान और चीन की भी जमकर आलोचना की। पोम्पियो ने चीन में 10 लाख मुस्लिमों को बंदी बनाने की खबरों सहित तिब्बत को बौद्धों, ईसाईयों के साथ भेदभाव का जिक्र किया। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी अमेरिका ने थियानमेन नरसंहार के 30 साल पूरा होने के मौके पर कहा था कि उसने चीन में मानवाधिकार की स्थिति में सुधार की उम्मीद छोड़ दी है।

क्या है आसिया बीबी मामला

आसिया को 2010 में अपने पड़ोसियों के साथ विवाद में इस्लाम के अपमान का आरोप लगने के बाद दोषी ठहराया गया था। हालांकि, आसिया ने कहा कि वह मासूम हैं पर इसके बाद भी उन्हें आठ साल जेल की एकांत कोठरी में बिताने पड़े। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 31 अक्टूबर को उसे ईशनिंदा के आरोपों से बरी कर दिया था। इस फैसले से पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसके बाद इसी साल ये खबर आई कि आसिया बीबी पाकिस्तान छोड़कर कनाडा पहुंच गईं। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल