लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : भारतीय मूल का अमेरिकी पुलिस अधिकारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:03 IST

Open in App

ह्यूस्टन, आठ नवंबर अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में एक घरेलू विवाद को सुलझाने गये भारतीय मूल के 38 वर्षीय अमेरिकी पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी और फरार हो गया । सोमवार को मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि गोली लगने से पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया ।

एबीसीन्यूज डॉट काम ने अपनी खबर में कहा है कि जॉर्जिया और एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) हॉल ऑफ फेमर शेक्विल ओ'नील के जांचकर्ताओं ने पिछले हफ्ते परमहंस देसाई नामक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल करने वाले संदिग्ध के बारे में कोई भी जानकारी के लिए 30,000 अमेरिकी डालर का इनाम देने की पेशकश की है।

हेनरी काउंटी पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हेनरी काउंटी के पुलिस अधिकारी देसाई बृहस्पतिवार की रात एक घरेलू विवाद सुलझाने गये थे। उन्होंने जब मैकडॉनो के रहने वाले जॉर्डन जैक्सन (22) को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने उन पर कथित रूप से गोली चलायी और कार में बैठ कर फरार हो गया ।

पुलिस ने बताया कि देसाई को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बतायी गयी है। देसाई (38) शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं । वह हेनरी काउंटी पुलिस विभाग में पिछले दो साल से काम कर रहे हैं । इससे पहले उन्होंने जॉर्जिया के करेक्शन विभाग में ओर डेकाल्ब काउंटी पुलिस विभाग में काम किया।

एक अन्य वेबसाइट ने अपनी खबर में कहा है कि कॉल के बाद देसाई जब कीज फेरी रोर्ड पर मौके पर पहुंचे तो जैक्सन ने उन्हें गोली मार दी ।

खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने जैक्सन की गिरफ्तारी पर 30 हजार डालर का इनाम रखा है। हेनरी हाउंटी के शेरिफ कार्यालय और अन्य संगठनों ने भी अलग अलग इनाम रखा है।

इससे पहले 2019 में टेक्सस में भारतीय मूल के एक पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की पीछे से गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी । विवाहित धालीवाल के तीन बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब