लाइव न्यूज़ :

14 साल के लड़के पर चलेगा व्यस्क के तौर पर मुकदमा, 13 साल की लड़की पर 114 बार चाकू से वार कर हत्या का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2021 16:16 IST

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 साल के एक लड़के पर 13 साल की लड़की की निर्ममता से हत्या का आरोप है। अब ये मुकदमा लड़के पर व्यस्क आरोपी के तौर पर चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के फ्लोरिडा में 13 साल की लड़की की निर्ममता से हत्या का आरोप14 साल के लड़के पर लगा है आरोप, लड़की के शव पर 114 बार चाकू से वार के निशानलड़की के शव पर 49 घाव उसके हाथ, बाहों और सिर पर थे

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में 14 साल के लड़के पर 13 साल की लड़की ट्रिस्टिन बेली की निर्ममता से हत्या का आरोप लगा है। घटना इसी महीने की है। हालांकि अब पूरे मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने अहम घोषणा की है।

एबीसी न्यूज के अनुसार 14 साल के हत्या के आरोपी पर अब व्यस्कों की तरह कोर्ट में मामला चलेगा। फ्लोरिडा के अटॉर्नी आर जे लारिजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी एडेन फाउची का केस किशोर से अब अडल्ट कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

अटॉर्नी लारिजा ने बताया कि केस में निर्ममता से हत्या को देखते हुए इस मामले में व्यस्कों के कोर्ट में सुनवाई का फैसला लिया गया है। ऐसे आरोप हैं कि एडेन फाउची ने ट्रिस्टिन बेली पर 114 बार चाकू से वार किया और उसकी हत्या कर दी।

9 मई को लापता हो गई थी बेली

रिपोर्ट्स के अनुसार बेली के 9 मई को सेंट जॉन्स काउंटी शेरीफ के ऑफिस में लापता होने की सूचना दी गई थी। उसके परिवार ने बताया कि उसे आखिरी बार आधी रात को देखा गया था। इसके बाद उसे तलाशने का काम शुरू हुआ और शाम करीब 6 बजे उसका शव एक तालाब के पास से बरामद हुआ।  

फाउची को इस केस संदिग्ध पाया गया और 11 मई को पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार किया गया है। इस बीच शव के परीक्षण में ये बात सामने आई कि बेली पर 114 बार चाकू से वार किए गए थे। इसमें 49 घाव उसके हाथ, बाहों और सिर पर थे।

अटॉर्नी लारिजा के अनुसार हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी पास के तालाब से बरामद किया जा चुका है। इसका टूटा हुआ नुकीला सिरा लड़की के सिर में पाया गया है। 

टॅग्स :हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब