लाइव न्यूज़ :

America Coronavirus Update: 24 घंटे में करीब 2500 लोगों ने गंवाई जान, अब तक 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 9 लाख 30 हजार के पार

By गुणातीत ओझा | Updated: April 26, 2020 07:33 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार में कमी देखने को नहीं मिल रही है। जॉन्स हॉपकिन्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9,36,293 हो गई है। अब तक 53,511 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटों में देश में 2,494 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन्स हॉपकिन्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9,36,293 हो गई है।अब तक 53,511 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटों में देश में 2,494 लोगों की मौत हो चुकी है।

वाशिंगटन।कोरोना वायरस महामारी अमेरिका में भयावह रूप लेती जा रही है। दुनिया का सबसे ताकतवर देश इस लाइलाज जानलेवा बीमारी के आगे अब लाचार दिखने लगा है। तमाम प्रयासों के बाद भी अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार में कमी देखने को नहीं मिल रही है। जॉन्स हॉपकिन्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9,36,293 हो गई है। अब तक 53,511 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटों में देश में 2,494 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, पहली बार ट्रंप ने कोरोना वायरस कार्यबल के संवाददाता सम्मेलन को पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बगैर खत्म कर दिया। व्हाइट हाउस के चार अधिकारियों और व्हाइट हाउस के करीबी रिपब्लिकनों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलनों का तरीका बदलने को लेकर चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रपति की भूमिका को कम करने की बात उठी। यह संवाददाता सम्मेलन आमतौर पर एक घंटे से अधिक समय तक चलता था और ट्रंप पत्रकारों के सवालों का जवाब देते थे। ट्रंप उन खबरों को लेकर गुस्सा थे जो एक दिन पहले के संवाददाता सम्मेलन में की गई उनकी इस टिप्पणी के बारे में थीं कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों को कीटाणुनाशक इंजेक्शन लगाना मददगार होगा।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की एक चौथाई संख्या अमेरिका में

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है और संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले अमेरिका में सामने आए हैं। शुक्रवार को आए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। नवंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 2,03,272 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। ‘जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय’ के अनुसार अमेरिका इस संक्रामक रोग से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। देश में 9.3 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और शनिवार तक मरने वाले लोगों की संख्या 53,000 के पार पहुंच गई।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस वायरस से सबसे अधिक मौत

अमेरिका में कोविड-19 के मामले छह देशों स्पेन (2,19,764), इटली (1,92,994), फ्रांस (1,59,495), जर्मनी (1,54,545), ब्रिटेन (1,44,635) और तुर्की (1,04,912) के कुल मामलों से भी अधिक है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस वायरस से सबसे अधिक 17,671 लोगों की मौत हुई और 2,71,890 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि अमेरिका में संक्रमण का बुरा दौर बीत चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपने नियमित व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘देशभर में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।’’

संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट

उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में 38 प्रतिशत जांच रिपोर्ट में संक्रमण के मामले सामने आए थे, इस हफ्ते यह संख्या गिरकर 28 प्रतिशत रह गई। न्यूयॉर्क में एक हफ्ते पहले के मुकाबले अब नए मामले मामलों में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और समान अवधि में मरने वाले लोगों की संख्या 40 प्रतिशत तक कम हो गई है। ट्रंप ने कहा कि नए मामलों की संख्या में गिरावट के परिणामस्वरूप आधे राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले कैलिफोर्निया, मिनेसोटा और टेनेसी ने कुछ क्षेत्रों में काम फिर शुरू करने की अतिरिक्त योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम हर अमेरिकी से सतर्कता बरतने और साफ-सफाई रखने, सामाजिक दूरी बनाने और चेहरे को ढककर रखने के लिए कहते हैं। हम अपने देश को फिर से खोल रहे हैं। यह देखना काफी उत्साहजनक होगा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल