लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 1015 लोगों की मौत, पिछले एक महीने में सबसे कम संख्या

By स्वाति सिंह | Updated: May 5, 2020 07:17 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने 30 अप्रैल को पूरे यकीन के साथ दावा किया था कि दुनियाभर में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देपूरे विश्व में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।अमेरिका में 24 घंटे की अवधि के भीतर कोरोना वायरस के कारण  1,015 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

वाशिंगटन: पूरे विश्व में अमेरिकाकोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। हालांकि, पिछले दो दिनों के आंकड़े उसके लिए कुछ राहत भरे हो सकते हैं। अमेरिका में  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से  1,015 लोगों की मौत हुई है। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये पिछले एक महीने में 24 घंटे की अवधि में मौत का सबसे कम आंकड़ा है।  

वहीं, सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि इस साल 2020 के अंत तक वह वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार कर लेंगे। रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस साल के अंत-अंत तक अमेरिका के पास कोरोना वैक्सीन होगा। ट्रंप ने अगर कोई दूसरा देश अमेरिकी शोधकर्ताओं और रिसर्च को पीछे छोड़ता है तो उनको खुशी होगी। उन्होंने कहा, "मुझे परवाह नहीं है, मैं बस एक वैक्सीन चाहता हूं.. जो प्रभावी काम करता हो।

कोविड-19 की वजह से अमेरिका की शीर्ष अदालत पहली बार टेलीफोन के जरिये करेगी सुनवाई 

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से अमेरिका का उच्चतम न्यायालय सोमवार को पहली बार फोन के जरिये सुनवाई करेगा। साथ ही अदालत में रखी जाने वाली दलीलों का ऑडियो पहली बार पूरी दुनिया के लोग सीधा प्रसारण के जरिये सुन सकेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में सामान्य सुनवाई को असुरक्षित माना जा रहा था। यह खतरा इसलिए भी अधिक था क्योंकि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के छह न्यायाधीशों की उम्र 65 साल से अधिक है। 

डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस के लिए चीन को ठहरा रहे हैं जिम्मेदार

डोनाल्ड ट्रंप ने 30 अप्रैल को पूरे यकीन के साथ दावा किया था कि दुनियाभर में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से हुई है। 

ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्हें ऐसा कुछ मिला है जिससे वह यकीन के साथ कह सकते हैं कि यह वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से पैदा हुआ, इस पर उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा था, हां, मेरे पास है। हालांकि, उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है और जल्द ही यह सामने आएगा।

ट्रंप ने दावा किया है कि चीन को  जवाबदेह ठहराने से पहले यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या हुआ था। उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि हम यह पता लगा लेंगे कि असल में हुआ क्या था। हम इस पर दृढ़ता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, लेकिन वे इसे रोक सकते थे। उनका देश वैज्ञानिक एवं अन्य रूप से प्रतिभाशाली है। वे इसे रोक सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।' 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?