लाइव न्यूज़ :

मंदी की मार से बचने के लिए कर कटौती पर विचार कर रहा अमेरिका: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 20, 2019 15:10 IST

व्हाइट हाउस ने खबरों को विवादित बताते हुए कहा कि "पेरोल कर में कटौती जैसी चीज पर इस समय कोई विचार नहीं हो रहा है। " ट्रंप ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था , " मैं हर बात के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि हम मंदी में पड़ेंगे। हम बहुत अच्छा चल रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देर्थशास्त्रियों ने आंशका जताई है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अगले दो साल में मंदी की चपेट में आ सकती है।मंदी का यह चक्र अगले साल या उससे अगले साल शुरू हो सकता।

अमेरिका में मंदी की खबरों के बीच राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस इससे निपटने के लिए कर कटौती और शुल्क वापसी पर विचार कर रहा है।

अमेरिकी अखबार ' द वाशिंगटन पोस्ट ' ने अपनी खबर में कहा कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। इसमें वेतनभोगियों पर आय कर में अस्थायी कटौती भी शामिल है ताकि कर्मचारियों के हाथ में आने वेतन कुछ बढ़ सके।

' द न्यूयॉर्क टाइम्स ' के मुताबिक , ट्रंप सरकार चीन से आयातित उत्पादों पर लगाए गए नए शुल्क को भी वापस लेने पर विचार कर रही है। अखबार ने कहा कि अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर है और अधिकारियों ने अभी अपने विचार ट्रंप के सामने नहीं रखे हैं।

वहीं, व्हाइट हाउस ने खबरों को विवादित बताते हुए कहा कि "पेरोल कर में कटौती जैसी चीज पर इस समय कोई विचार नहीं हो रहा है। " ट्रंप ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था , " मैं हर बात के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि हम मंदी में पड़ेंगे। हम बहुत अच्छा चल रहे हैं।"

सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में अधिकांश अर्थशास्त्रियों ने आंशका जताई है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अगले दो साल में मंदी की चपेट में आ सकती है लेकिन मंदी का यह चक्र अगले साल या उससे अगले साल शुरू हो सकता।

कंपनियों के अर्थशास्त्रियों के संगठन ‘ नेशनल एसोसिएशन फार बिजनेस इकॉनमिस्ट्स (एनएबीई)’ के ताजा सर्वे में 226 में केवल दो प्रतिशत ने कहा कि मंदी इसी साल शुरू हो सकती है। 38 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने कहा कि अमेरिका अगले साल मंदी में पड़ सकता है जबकि 34 प्रतिशत ने कहा कि यह इससे अगले साल (2021) से पहले नहीं होगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल