लाइव न्यूज़ :

एएमए 2021: बीटीएस ने तीन पुरस्कार जीते, टेलर स्विफ्ट को पसंदीदा महिला पॉप कलाकार का खिताब

By भाषा | Updated: November 22, 2021 13:18 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 22 नवंबर पॉप सितारे टेलर स्विफ्ट, एड शीरन, दक्षिण कोरियाई संगीत सनसनी बीटीएस और मेगन थी स्टैलियन इस साल के अमेरिकी संगीत पुरस्कारों में शीर्ष विजेताओं के रूप में उभरे।

रविवार रात लॉस एंजिल्स में माइक्रोसॉफ्ट थिएटर से प्रसारित होने वाले इस समारोह की मेजबानी कार्डी बी ने की।

बीटीएस, जिसमें वी, आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन और जुंगकुक शामिल हैं, ने ‘‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कलाकार’’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार के साथ ही पसंदीदा पॉप जोड़ी या समूह का खिताब और उनके एकल संगीत "बटर" के लिए पसंदीदा पॉप गीत का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

स्टैलियन ने भी तीन ट्राफियां अपने नाम कीं। उन्होंने "बॉडी" के लिए पसंदीदा ‘ट्रेंडिंग’ गाना, सर्वश्रेष्ठ महिला हिप-हॉप कलाकार और "गुड न्यूज" के लिए पसंदीदा हिप-हॉप एल्बम का पुरस्कार जीता। दोजा कैट ने भी तीन पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने एसजेडए के साथ "किस मी मोर" के लिए एक पुरस्कार जीतने के अलावा पसंदीदा महिला आर एंड बी कलाकार और "प्लैनेट हर" के लिए आर एंड बी एल्बम का भी पुरस्कार जीता।

स्विफ्ट ने पसंदीदा महिला पॉप कलाकार का खिताब जीता, जबकि उनके गीत "एवरमोर" को पसंदीदा पॉप एल्बम करार दिया गया। शीरन को 2021 के लिए पसंदीदा पुरुष पॉप कलाकार घोषित किया गया। इस बीच, गायिका ओलिविया रोड्रिगो ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?