लाइव न्यूज़ :

चीन में लौह अयस्क खदान में फंसे सभी 13 खनिकों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 14:04 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 17 जून उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में लौह अयस्क की खदान में फंसे सभी 13 खनिक की मौत हो चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। दस जून को दाइशियान काउंटी में स्थित दाहोंगकाई खदान में पानी भर गया था, वहां कुएं से खनिकों के शवों को बाहर निकाला गया।

बचाव अभियान चलाने वाली एजेंसी के स्थानीय मुख्यालय के मुताबिक 1,084 कर्मियों के बचाव दल ने लगातार छह दिन तक काम किया। डीएनए की पुष्टि करने का काम भी पूरा हो चुका है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बुधवार रात को बताया कि पुलिस ने 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। चीन की कोयला खदानें दुनियाभर में सबसे ज्यादा जोखिमभरी मानी जाती हैं। 2009 में पूरी दुनिया में खदान संबंधी सबसे ज्यादा हादसे चीन में हुए थे जिनमें सरकारी कार्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2,631 कोयला खनिकों की मौत हो गई थी।

ज्यादातर हादसे सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें