लाइव न्यूज़ :

अलकायदा चीफ मारा गया, बाइडेन और खुफिया एजेंसियों को श्रेय, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्वीट

By मेघना सचदेवा | Updated: August 2, 2022 17:15 IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मारे जाने का श्रेय राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व और खुफिया एजेंसियों को दिया है। रविवार को अमेरिका ने काबुल में एक ड्रोन हमले में अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रविवार को जवाहिरी काबुल में एक घर की बालकनी में खड़ा था।दो हेलफायर मिसाइलों से निशाना बनाया गया था।अफगानिस्तान में कोई अमेरिकी शख्स या सेना मौजूद नहीं।

काबुलः सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका ने काबुल में एक ड्रोन हमले में अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया है।

अल जवाहिरी दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक था और 2001 में 11 सितंबर के हमलों के मास्टरमाइंड के तौर पर जाना जाता था। इसी को लेकर अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जवाहिरी की मौत इस बात का सबूत है कि अफगानिस्तान में बिना युद्ध लड़े भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ा जा सकता है। ओबामा ने कहा कि 9/11 हमले के 20 साल बाद जाकर अल कायदा चीफ और इस हमले के मास्टरमांइड अयमान अल जवाहिरी की मौत से आखिरकार इंसाफ मिला है।

बराक ओबामा राष्ट्रपति बाइडेन को दिया श्रेय

बराक ओबामा ने कहा कि जवाहिरी के मारे जाने का श्रेय राष्ट्रपति बाइडेन के नेतृत्व और खुफिया एजेंसियों को जाता है जो इसके लिए दशकों से काम कर रहे थे। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि इस ऑपरेशन को बिना आम जनता को नुकसान पंहुचाए अंजाम दिया गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह 9/11 में मारे गए लोगों के परिवारों और अल कायदा के हाथों पीड़ित सभी लोगों को शांति का एक छोटा उपाय प्रदान देता है।

हेलफायर मिसाइलों से बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि रविवार को जवाहिरी काबुल में एक घर की बालकनी में खड़ा था। 31 जुलाई को सूरज उगने के करीब एक घंटे बाद दो हेलफायर मिसाइलों से उसे निशाना बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक उसे मारने के लिए अफगानिस्तान में कोई अमेरिकी शख्स या सेना मौजूद नहीं थी। 

टॅग्स :Al Qaedaजो बाइडनआतंकवादीअमेरिकाअफगानिस्तानAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल